Loading...

चारण गढवी इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा एचपीवी वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन

सोजत

Follow us

Share

सोजत, (रॉयल पत्रिका)। चारण गढवी इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा मरूधर केशरी परिसर में एचपीवी  वैक्सीनेशन शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। जिससे वे भविष्य में गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकेंगी। सीजीआईएफ के ग्लोबल अध्यक्ष भामाशाह अनोपसिंह लखावत ने कहा कि वेक्सीन लगाने का उद्देश्य बालिकाओं को गंभीर बीमारियों से बचाकर उन्हें सुरक्षा प्रदान करना है, साथ ही जन-जागरूकता फैलाना कि एचपीवी वैक्सीन केवल एक टीका नहीं, बल्कि भविष्य के लिए एक सुरक्षा कवच है।

कार्यक्रम का आगाज विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर किया गया।

कार्यक्रम में अतिथियों व चिकित्सा विभाग की टीम का साफा, शाल व मोतियों का हार पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का सरस संचालन पुष्पराज मणोत ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, विधायक शौभा चौहान, जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी विकास मारवल, राजा भाई एमडीएम, डीवाईएसपी जेठूसिंह करनोत, ओमप्रकाश उज्ज्वल,  सीबीईओ दलपत सिंह, विकास अधिकारी सुरेश कविया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज त्रिवेदी, भाजपा नेता महेन्द्र बोहरा पाली, पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल, सीआई देवीदान बारहठ, पूर्व खेल अधिकारी सत्तू सिंह भाटी, फौजी अशोक सेन, साहित्यकार अब्दुल समद राही, कीर्ति तंवर, निधि लखावत,  बृजमोहन राठी, प्रकाश सिंह लखावत, महिपाल सिंह लखावत, अशोक बारहठ, लोकेश श्रीवास्तव, अनीता श्रीवास्तव आदि कई गणमान्य जन उपस्थित थे।

चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. अशोक गहलोत, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, डॉ. सुमन कविया अजमेर, डॉ. प्रहलाद सिंह, डॉ. नेहा, सरोज, सपना आदि ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।