Loading...

ताज़ातरीन

मनोहरपुर

शाहपुरा देवन रोड स्थित रेडियन्स पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने स्वच्छ भारत, पर्यावरण, डिजिटल इंडिया और राष्ट्रप्रेम जैसे विषयों पर सुंदर चित्र बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों—जूनियर, मिडिल और सीनियर—में हुई। सभी वर्गों के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे और विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की। Read More

विद्याधर नगर राजकीय कॉलेज में वृक्षारोपण

जयपुर

राजकीय महाविद्यालय, विद्याधर नगर जयपुर में 'मिशन हरियालो राजस्थान', 'एक पेड़ मां के नाम' और 'एक शिक्षक एक वृक्ष' अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रहलाद सहाय बुनकर के नेतृत्व में स्थानीय प्रजातियों के 21 पौधे लगाए गए। स्टाफ ने पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी ली और प्रदेश को हरित राज्य बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कॉलेज के कई शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित…

समाजसेवी डॉ. गणपत लाल वर्मा “यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल” के जिलाध्यक्ष नियुक्त

सवाई माधोपुर

राजस्थान के सवाई माधोपुर निवासी समाजसेवी डॉ. गणपत लाल वर्मा को "यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल" का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके सामाजिक सेवा कार्य, पर्यावरण जागरूकता और मानवाधिकारों के लिए सक्रिय प्रयासों को देखते हुए की गई है। नियुक्ति की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तरुण बांकोलिया द्वारा की गई। कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया। डॉ. वर्मा ने विश्वास दिलाया कि वे ईमानदारी…

default-image

एयू बैंक द्वारा स्कूली बच्चों को बैग वितरण किए गए

मनोहरपूर

मनोहरपुर के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, खोरालाड़खानी में एयू बैंक की टीम ने सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत गरीब और जरूरतमंद 25 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग वितरित किए। बैग पाकर छात्रों में खुशी देखने को मिली। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष सिंह कपूरिया ने इस पहल की सराहना की। एयू बैंक के ब्रांच बिजनेस मैनेजर इस्माइल मंसूरी ने बताया कि स्वदेश बैंकिंग हैड सुल्तान सिंह पलसानिया के मार्गदर्शन में बैंक हमेशा विद्यार्थियों…

सवाई माधोपुर में बाढ़ से भारी तबाही, खाने-पीने का सामान व पहनने के कपड़े तक नहीं बचे

सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर में 29 और 30 जुलाई की रात भारी बारिश ने शहर के पुराने इलाके को तहस-नहस कर दिया। हजारों घरों में पानी भर गया, लोग जान बचाने के लिए छतों पर चढ़े। अंसारी, मिर्जा, हम्माल, रैगर, कुम्हार, कागजी मोहल्लों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। मस्जिद की दीवारें टूटीं, जानवर बह गए और दुकानों का लाखों का माल खराब हुआ। बिजली-पानी की सप्लाई बंद हो गई।

चुनाव आयोग की धांधली के खिलाफ हमारे पास सबूत -राहुल गांधी

जयपुर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर मतदाता सूची में गंभीर धांधली के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने इस संबंध में ठोस सबूत इकट्ठे किए हैं जिन्हें 5 अगस्त को बेंगलुरु में सार्वजनिक रूप से पेश किया जाएगा। राहुल ने कहा कि वोटर लिस्ट में 40-45 साल के हजारों लोगों के नाम अचानक जोड़े गए, जिससे गड़बड़ी की आशंका है। इसके अलावा, फ्रीडम पार्क से लेकर…

default-image

हज 2026 के आवेदन अब 07 अगस्त 2025 तक भरे जा सकेंगे

जयपुर

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर अब 07 अगस्त 2025 कर दी है। राजस्थान से अब तक कुल 3955 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 3408 पूर्ण दस्तावेजों के साथ हैं और उन्हें कवर नंबर जारी किए जा रहे हैं। आवेदक वेबसाइट या ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं और अपने कवर नंबर की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।…

भाजपा सरकार अल्पसंख्यक समुदाय को समृद्ध करने के लिए कटिबद्ध:— मदन राठौड़

जयपुर

जयपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा 'डॉ. कलाम स्टार्टअप यूथ अवॉर्ड 2.0' को लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी और प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने मुस्लिम युवाओं को स्टार्टअप योजनाओं से जुड़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में QR कोड पोस्टर का विमोचन कर युवाओं के पंजीकरण की सुविधा दी गई। वक्ताओं ने मुस्लिम…

भाजपा के कद्दावर नेता और प्रवक्ता ने थामा लालू का दामन, चुनाव से पहले कई पार्टियों में हलचल

पटना

पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा अति पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश प्रसाद चौरसिया ने अपने समर्थकों सहित राजद की सदस्यता ली। राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. तनवीर हसन ने उन्हें लालू यादव की जीवनी 'गोपालगंज से रायसीना' पुस्तक देकर सम्मानित किया।

default-image

देश और प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज

जयपुर

देश और प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। उपराष्ट्रपति जगदीश धनकड़ के इस्तीफे के बाद घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के दिल्ली दौरे से राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। वसुंधरा को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह…

1 117 118 119 120 121 213