Loading...

ताज़ातरीन

जयपुर

राजस्थान कांग्रेस कमेटी के सचिव इमरान कुरैशी ने राजधानी जयपुर की सड़कों की बदहाली को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सांगानेर, विद्याधर नगर, झोटवाड़ा समेत पूरे जयपुर में सड़कों पर गड्ढों की भरमार है और जनता भारी परेशान है। कुरैशी के अनुसार हालात इतने खराब हैं कि लोग खुद गड्डों के पास पत्थर और चेतावनी बोर्ड लगाकर सुरक्षा के इंतज़ाम कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों… Read More

तुर्किये की मदद से ढाका चल रहा नापाक चाल- एस जयशंकर

नई दिल्ली

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राज्यसभा में बताया कि ढाका में ‘सल्तनत-ए-बांग्ला’ नामक एक इस्लामी समूह ग्रेटर बांग्लादेश की साजिश में सक्रिय है। यह समूह तुर्किये के एक NGO 'तुर्किये युवा संघ' से वित्तीय और वैचारिक समर्थन प्राप्त कर रहा है।

रामगढ़ मोड़ व्यापार मंडल सड़कों पर उतरा

जयपुर

1 अगस्त 2025 को जयपुर के रामगढ़ मोड़ क्षेत्र में व्यापारियों ने कर्बला चौराहा पर नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। वजह थी—टूटी सड़कें, सीवर लाइन की समस्या और दुकानों में घुसता गंदा पानी। व्यापारी व्यापार मंडल के बैनर तले सड़क पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप था कि बार-बार शिकायत के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याएं जल्द नहीं…

default-image

“द इंफेंट्स पैराडाइज़ स्कूल में विज्ञान की प्रदर्शनी – छात्रों ने किया कमाल !”

जयपुर

झोटवाड़ा स्थित द इंफेंट्स पैराडाइज़ स्कूल में 03 अगस्त को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने विज्ञान से जुड़े रचनात्मक और इनोवेटिव मॉडल्स प्रस्तुत किए। अभिभावकों और दर्शकों ने बच्चों की मेहनत और कल्पनाशीलता की जमकर सराहना की। कार्यक्रम में छात्रों की तार्किक सोच और नवाचार ने साबित किया कि योग्य मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर बच्चे बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जेडीए युद्ध स्तर पर कर रहा  मरम्मत कार्य

जयपुर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने भारी बारिश के बाद जलभराव की समस्या से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य शुरू किया है। एसएमएस अस्पताल में वर्षों से बंद पड़े नाले की सफाई और मरम्मत कर जलनिकासी व्यवस्था को सुचारू किया गया है। जेडीसी आनंदी ने बताया कि आयुष्मान टावर और कार्डियोलॉजी भवन के पास जलभराव की समस्या को स्थायी रूप से हल…

ख़ुशी अंतहीन चाहिए

Jaipur

यह शायरी फ़ज़लुर्रहमान की कलम से निकली एक गहरी सामाजिक और रूहानी सोच का प्रतिबिंब है। इसमें इंसान की अंतहीन खुशियों की तलाश, हर चेहरे पर मुस्कान की ख्वाहिश, और रूहानी इबादत की सच्चाई को शिद्दत से बयां किया गया है। शायर सत्ता, समाज और धार्मिक पाखंड पर सवाल उठाते हुए इंसानियत, रोटी, मकान और अमन की मांग करता है। शायरी का हर शेर सोचने पर मजबूर करता है कि…

default-image

मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए हेरिटेज निगम ने चलाया फॉगिंग अभियान

जयपुर

जयपुर में बारिश के बाद मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए हेरिटेज नगर निगम ने वार्ड स्तर पर फॉगिंग अभियान शुरू किया है। आयुक्त डॉ. निधि पटेल के निर्देश पर सभी गलियों में फॉगिंग कराई जा रही है और जलभराव वाले क्षेत्रों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आमजन से भी अपील की गई है कि वे अपने घरों में पानी जमा न होने दें और…

गजल

Jaipur

यह ग़ज़ल जीवन की फानी हकीकतों और सामाजिक व्यवहारों पर गहरा तंज है। शायर ने इस फना होने वाली दुनिया से दोस्ती को गलत बताया है और गरीबी में भी इंसानियत के साथ खिलवाड़ को नापसंद किया है। जवानी की मस्ती के बाद की उम्र में हल्की सोच पर सवाल उठाया गया है। शायर कहता है कि अगर इज्जत मिल रही है तो वो किसी की दुआओं की बदौलत है,…

भगवान के लिए शिक्षा के मंदिर को बदनाम ना करो-बच्चों की जिंदगी को यूं बर्बाद ना करो

सांगानेर

झालावाड़ जिले में एक सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से हुई दर्दनाक घटना के बाद सांगानेर के सरकारी स्कूलों की जर्जर हालत को लेकर कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री की विधानसभा सांगानेर के कई स्कूलों की खस्ताहाल इमारतों की सूची जारी कर तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने शिक्षा विभाग, PWD और सरकार पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि अगर अभी कदम…

default-image

मानव हित सामाजिक सेवा संस्थान सांगानेर ने मनाया स्थापना दिवस

सांगानेर

मानव हित सामाजिक सेवा संस्थान सांगानेर ने 1 अगस्त को अपना स्थापना दिवस जोश और सामाजिक संदेशों के साथ मनाया। खास बात यह रही कि इस दिन संस्था के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान सहाय कटारिया के पोते का जन्मदिन भी था, जिसे भी समारोह का हिस्सा बनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे, जिनका स्वागत सांवरिया सेठ की तस्वीर और माला के साथ किया गया।

1 116 117 118 119 120 213