Loading...

हज 2026 के आवेदन अब 07 अगस्त 2025 तक भरे जा सकेंगे

जयपुर

default-image

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। हज कमेटी ऑफ इण्डिया की और से हज आवेदन 2026 की अंतिम तारीख बढाकर 07 अगस्त 2025 कर दी गयी है। इच्छुक हज आवेदक अब दिनांक 07.08.2025 तक हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई की वेबसाईट अथवा हज सुविधा ऐप के जरिये ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

हज यात्रा 2026 हेतु 31 जुलाई 2025 तक राज्य से कुल 3955 हज आवेदकों ने रजिस्ट्रेशन किया है, जिसमें से 3408 आवेदन पत्र पूर्ण दस्तावेजों के साथ प्राप्त हुये है जिनको कवंर नम्बर जारी किये जा रहे है। संबंधित दस्तावेजों के साथ प्राप्त पूर्ण आवेदन पत्रों को कवर नम्बर जारी कर सूचना डाक द्वारा आवेदन पत्र में दिये पते पर भिजवाया जा रहा है। आवेदक हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर जाकर कवर इनक्वायरी में पासपोर्ट नं. डालकर हज- 2026 के कवर नं. की प्रति प्राप्त कर सकते है। कवर नं. में यदि किसी प्रकार की त्रुटि है तो उसे राजस्थान स्टेट हज कमेटी के फोन नं. 0141-2634786 एवं मोबाइल नम्बर 8005678080 पर सम्पर्क कर कवर नं. शीघ्र प्राप्त कर कवर नम्बर में जारी त्रुटि का सुधार करा सकते है।

आवेदन की अंतिम तिथि के तुरंत बाद कुर्रा (Digital Random Selection ) द्वारा हज यात्रियों का चयन किया जायेगा। चयनित हज यात्रियों को दिनांक 20.08.2025 तक हज अदायगी राशि रुपये 1,52,300/- प्रति हज यात्री जमा करने होगें। यह जानकारी राजस्थान स्टेट हज कमेटी के अधिशाषी अधिकारी अबू सुफियान चौहान की और  से दी गई है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।