इंडियन बैंक में अप्रेंटिस के 1500 पदों पर भर्ती
इंडियन बैंक में अप्रेंटिस के 1500 पदों पर भर्तीइंडियन बैंक में अप्रेंटिस के 1500 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह ट्रेनिंग एक साल के लिए दी जाएगी। उम्मीदवारों के लिए NATS 2.0 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा।
आवेदन शुरू :
18 जुलाई से 7 अगस्त 2025 तक
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
ग्रेजुएशन की डिग्री
एज लिमिट :
न्यूनतम : 20 साल
अधिकतम : 28 साल
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
स्टाइपेंड :
मेट्रो/अर्बन ब्रांच में : 15000 रुपए
रूरल/सेमी ब्रांच : 12000 रुपए
सिलेक्शन प्रोसेस :
ऑनलाइन टेस्ट
लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट
फीस :
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 800 रुपए
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी : 175 रुपए
एग्जाम पैटर्न :
ऑनलाइन परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे।
इनके लिए अधिकतम 100 अंक तय किए गए हैं।
एग्जाम में तर्क योग्यता से 15 प्रश्न (15 अंक), कंप्यूटर ज्ञान से 10 प्रश्न (10 अंक), अंग्रेजी भाषा से 25 प्रश्न (25 अंक), क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 25 प्रश्न (25 अंक), और सामान्य जागरूकता (विशेष रूप से बैंकिंग उद्योग से संबंधित) से 25 प्रश्न (25 अंक) पूछे जाएंगे।
हर गलत उत्तर पर 1/4 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।
ऐसे करें आवेदन :
ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in पर जाएं।
मेन्यू पर “करियर” विकल्प चुनें।
ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें।
रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें।
डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस जमा करें।
फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
