दुधवा खारा में विशाल निशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया गया
चूरू/दुधवा खारा, (रॉयल पत्रिका)। ज़िला मुख्यालय के नजदीक ग्राम दुधवा खारा में अंधता निवारण समिति जयपुर के आर्थिक सहयोग से शंकरा आई हॉस्पिटल के द्वारा व जन सेवा विकास समिति दुधवा खारा एवं दुधवा खारा स्वास्थ्य एवं हरित मंच की व्यवस्था में आज दुधवा खारा के पंचायत भवन में एक विशाल निशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया जो बहुत ही सफल रहा और सराहनीय कदम रहा इस कैंप में मरीजों ने बढ़ चढ़कर शिविर में सेवाए ली अपनी आंखें चेक कर्रवाई ओर बहुत ही खुश नजर आए जिसमें कुल रजिस्ट्रेशन संख्या 253 चेकअप किया गया 235 ऑपरेशन लाइक 28 केस ऑपरेशन करवाने वाले मरीजों को बस द्वारा जयपुर ले जाकर ऑपरेशन कर वापस बस द्वारा गांव दुधवाखारा में छोड़ा जाएगा यह सारी सुविधा निशुल्क रहेगी इस व्यवस्था को सफल बनाने वाली जनसेवा विकास समिति दुधवाखारा एवं दुधवाखारा स्वास्थ्य एवं हरित मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। जिसमें संपूर्ण ग्रामवासी एवं युवा शक्ति सेवा के लिए मौजूद रही सभी युवा शक्ति का ग्रामवासियों का एवं आई हुई टीम का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
