अदब हमको सिखाते हैं ये जो उस्ताद होते हैं
अदब हमको सिखाते हैं ये जो उस्ताद होते हैं
जहां में नामवर इनके ही दम ईजाद होते हैं
अदब जो करते हैं इनका वो इज्जत पाते हैं अक्सर
अदब जो भी नहीं करते वह बस बर्बाद होते हैं
सिखाते हैं हुनर हमको सिखाते जिंदगी जीना
हमारी कामयाबी की यही बुनियाद होते हैं
बिना इनके के है सारी दर्सगाहे राय्ँगा सच में
इन्हीं के दम से मकतब भी सभी आबाद होते हैं
करो तुम एतराम उनका करो उनसे मोहब्बत भी
एवज में आपकी इज्जत से वो भी शाद होते हैं
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
