Loading...

पेंशनर्स मंच के जिला अध्यक्ष सईद अहमद की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

झालावाड़

Follow us

Share

-पेंशनर्स की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम झालावाड़ कलेक्टर को ज्ञापन दिया

 

झालावाड़, (रॉयल पत्रिका)। जिले के झालरापाटन कस्बे में मंगलवार को राजस्थान पेंशनर्स मंच जिला शाखा झालावाड़ की जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह अग्रसेन वाटिका में संपन्न हुआ। राजस्थान पेंशनर्स मंच के जिला अध्यक्ष सईद अहमद ने बताया कि मंगलवार को राजस्थान पेंशनर्स मंच जिला शाखा झालावाड़ की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण अग्रसेन वाटिका झालरापाटन में एक समारोह आयोजित कर सम्पन्न किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. अब्दुल मन्नान खान कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रहे, अध्यक्षता वरिष्ठ पेंशनर्स मोहन लाल सोनी की ओर विशेष अतिथि प्रदेश प्रतिनिधि अब्दुल वहीद ओर अतिथि प्रहलाद कुमार सेन रहे। मुख्य अतिथि डॉ. अब्दुल मन्नान खान ने बताया कि राजस्थान पेंशनर्स मंच पेंशनर्स का सबसे पूराना संगठन है जो सन 1988 से राजस्थान के पेंशनर्स के अधिकारों के लिए सक्रिय हैं। अभी हाल में ही केंद्र सरकार ने एक संशोधन बिल लोक सभा में पास किया है, जिसमें 8 वें वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद पेंशनर्स के अधिकारों को सीमित किए जाने के संकेत सरकार ने दिए है। पेंशनर्स की अन्य समस्याओं के लिए प्रदेश स्तर पर धरना दिया गया था, प्रदेश प्रतिनिधि अब्दुल वहीद ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कैलाश क्रांतिकारी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण मुझे झालावाड़ भेजा है, राजस्थान पेंशनर्स मंच के सभी सदस्यों को मैं विश्वास दिलाता हूँ कि प्रदेश संगठन राजस्थान में पेंशनर्स की समस्याओं के प्रति तत्पर है। जिला शाखा के माध्यम से अपनी समस्याओं को प्रदेश तक भेजे हम उनका समाधान कराने की पूरी कोशिश करेंगे, समारोह की अध्यक्षता कर रहे मोहन लाल सोनी ने भी अपने अनुभव साझा किए ओर सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया इसके बाद राजस्थान पेंशनर्स मंच जिला शाखा झालावाड़ की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण करवाया गया कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष सईद अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजमल गुप्ता, कैलाश चंद माली, उपाध्यक्ष नन्दलाल राठौर, अब्दुल अजीज मंसूरी, सचिव आरिफ़ हुसैन गौरी, सह सचिव रमेश चंद्र राठौर, कोषाध्यक्ष शम्सुद्दीन खान, कार्यालय मंत्री विष्णु प्रसाद बाथमा, संगठन मत्री कमलेश कुमार शर्मा, मुख्य सलाहकार रविन्द्र कुमार शर्मा, सलाहकार हरिशंकर शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश बाथम, विजेंद्र चौधरी, महमूद खान,सलीम शैख सदस्य राधेश्याम शर्मा, सुशील जैन, हमीद गौरी, देवी लाल ने शपथ ली कार्यक्रम में अय्यूब अली, रामचंद्र फोजी, हकीमुद्दीन, जगन्नाथ मीणा, दिलीप कुमार आदि पांच दर्जन से अधिक पेंशनर्स उपस्थित रहे, संचालन आरिफ़ हुसैन गौरी ने किया।

शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन दिया गया जिसमें संशोधन बिल को निरस्त करने की मांग की गई, समय पर पेंशनर्स के लिए बजट आंवटन की मांग की,सेवानिवृत्त कर्मिकों को आरजीएचएस की सुविधा सुलभ ओर सरल करने की मांग की साथ ही पेंशनरों को संगठन चलाने के लिए प्रत्येक शाखा को सरकारी भवन आवंटित करने की भी मांग रखी ज्ञापन देने वालों में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डा.मन्नान खान, जिला अध्यक्ष सईद अहमद, प्रदेश प्रतिनिधि अ.वहीद, प्रहलाद कुमार सेन,सत्यनारायण सेन, राजमल गुप्ता, आरिफ़ हुसैन गौरी, प्रकाश कुमार बाथम, कैलाश चंद माली ,रमेश चंद राठौर अब्दुल अजीज मंसूरी आदि 15 से बीस सदस्यों उपस्थित रहें।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।