नगर पालिका अध्यक्ष ने रोड़ पर बाधक बना रहे बिजली के खंभे को हटवाया
सुकेत/रामगंजमंडी, (रॉयल पत्रिका)। नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेड़तवाल ने वार्ड नंबर 8 और 9 के रोड़ पर कई सालों से रोड़ के बीच में लग रहे हैं। बिजली के पोल को बिजली विभाग के अधिकारियों की मदद से हटाया। इस पोल के रोड़ पर होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती थी और यह पोल कई सालों से बीच रोड़ पर लगा हुआ है। कई बार रोड़ बन गया वार्ड वासियों के कहने के बाद भी यह पोल नहीं हटा। जब पहली बार नगर पालिका अध्यक्ष इस वार्ड में समस्याएं सुनने गए तो वार्ड वासियों ने समस्या बताई इस पर मेड़तवाल ने ने तुरंत बिजली विभाग से बात करके पोल को हटवाया। इस पोल के हटने से रोसली रोड वार्ड नंबर 7 सहित आगे जाने वाले लोगों को दुर्घटना से मुक्ति मिलेगी। इस अवसर पर पार्षद सुरेंद्र सिंह शक्तावत, दिनेश रेडीवाल, अशोक पंजाबी, चंद्रप्रकाश शर्मा, राजू सुमन, हरीश शर्मा, कमलेश सोनगरा, मुकेश श्रृंगी, मुदित श्रृंगी सहित कई वार्ड वासी मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
