कोटा में गूंजा नारी सशक्तिकरण का स्वर – महिला कांग्रेस का नारी न्याय सम्मेलन सम्पन्न
–महिला कांग्रेस सिर्फ संगठन नहीं, बल्कि हर नारी की ताक़त है – सारिका सिंह
कोटा,(रॉयल पत्रिका)। कोटा के सर्किट हाउस में राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह का भव्य स्वागत महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष व पार्षद शालिनी गौतम के नेतृत्व में ढ़ोल नगाड़ों के साथ 51 किलो का हार पहनाकर व साँफा बांधकर किया गया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम को माला पहनाकर पुनः ज़िम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएँ दीं और उनके गत कार्यकाल के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए महिला कांग्रेस कोटा शहर की कमान सौंपे जाने पर शुभकामनाएँ दीं।
स्वागत समारोह के उपरांत नारी न्याय सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह ने किया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस प्रदेश महासचिव राखी गौतम उपस्थित रहीं। सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह ने कहा कि महिला कांग्रेस राजस्थान की हर नारी की आवाज़ है। महिला कांग्रेस का उद्देश्य राज्य की हर महिला तक न्याय और सशक्तिकरण की भावना पहुँचाना है। हम हर मंच पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे और अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। हम न्याय, सुरक्षा और समानता की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। कोटा जैसी शिक्षा नगरी में हमारी महिला इकाई ओर भी मजबूत बन रही है, यह हम सभी के लिए गर्व की बात है।
प्रदेश महासचिव राखी गौतम ने कहा कि आज की नारी अब सिर्फ सहन नहीं करती, वह संघर्ष भी करती है और नेतृत्व भी। हमारा उद्देश्य केवल आवाज़ उठाना नहीं, बल्कि ज़मीन पर बदलाव लाना है। जब महिलाएँ संगठित होती हैं, तब व्यवस्था में भी क्रांति आती है। जिलाध्यक्ष व पार्षद शालिनी गौतम ने कहा कि हम सिर्फ रैली और भाषणों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि ज़मीन पर बदलाव की ठोस मिसाल बनेंगे। मैं चाहती हूँ कि हर बेटी, हर बहन यह महसूस करे कि वह अकेली नहीं है — उसके साथ एक मज़बूत संगठन खड़ा है।
हर महिला का जीवन गरिमा, आत्मनिर्भरता और सम्मान से भरपूर हो — यही मेरा सबसे बड़ा उद्देश्य है।हमारी कोशिश रहेगी कि महिला कांग्रेस हर उस घर तक पहुँचे, जहाँ कोई स्त्री आज भी अपने अधिकारों से वंचित है। हम उनकी आवाज़ बनेंगे, जो चुप हैं और उनका संबल, जो संघर्षरत हैं।
यह ज़िम्मेदारी मेरे लिए सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि हर उस महिला की उम्मीद है जो न्याय, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ना चाहती है। मैं महिला कांग्रेस की इस भूमिका को एक मिशन की तरह निभाऊंगी — जहाँ हर आवाज़ सुनी जाए, हर पीड़ा समझी जाए और हर अधिकार दिलाया जाए।
इस मौके पर सोमेश्वर महादेव मंदिर समिति अध्यक्ष कौशल्या देवी आचार्य,मंजू चौहान, सेवादल प्रभारी नसरीन खानम, अफरा अंसारी,भगवती, हेमलता यादव, रुचि अग्रवाल, अंजना गौतम,लाड़ कंवर गोचर,लता वनवानी,चंद्रकला यादव,सजन,यशोदा बाई,मंजू, लक्ष्मी,चंद्रकला जैन,शीला अग्रवाल,धन कंवर गोचर,सुनीता चौरसिया,उषा,राजेश्वरी,राधा, सुशीला आदि महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता और पदाधिकारीगण भी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं ।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
