राजस्थान में कॉन्स्टेबल की 9617 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के 9000 से ज्यादा पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 28 अप्रैल 2025 से की जाएगी। आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।
पद : कॉन्स्टेबल
आवेदन शुरु :
28 अप्रैल से 17 मई 2025 तक
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास।
राजस्थान 12वीं लेवल CET परीक्षा पास होना चाहिए
शारीरिक योग्यता :
हाइट : पुरुषों की हाइट 168 सेमी और महिलाओं की हाइट 152 सेमी होनी चाहिए।
छाती : पुरुषों की सीना 81 सेमी और फूलने के बाद 86 सेमी होना चाहिए।
दौड़ : पुरुषों को 25 मिनट में 5 किमी और महिलाओं को 35 मिनट में 5 किमी दौड़ना होगा।
एज लिमिट :
ड्राइवर :
जन्मतिथि की न्यूनतम तारीख 1 जनवरी 2008 और पुरुषों के लिए अधिकतम तारीख : 2 जनवरी 1999 और महिला ड्राइवरों के लिए 2 जनवरी 1994 होनी चाहिए।
अन्य सभी पद :
न्यूनतम जन्मतिथि 1 जनवरी 2008 और अधिकतम जन्मतिथि पुरुषों के लिए 2 जनवरी 2002, महिलाओं के लिए 2 जनवरी 1997 होनी चाहिए।
उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस :
लिखित परीक्षा
फिजिकल टेस्ट
स्किल टेस्ट
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
मेडिकल टेस्ट
फीस :
सामान्य व क्रीमीलेयर के पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग/ राजस्थान से बाहर के आवेदक : 600 रुपए
राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर के पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर/ एससी/एसटी : 400 रुपए
सैलरी :
मैट्रिक्स लेवल – 5 के अनुसार
एग्जाम पैटर्न :
लिखित परीक्षा ओएमआर बेस्ड होगी।
प्रश्न पत्र 150 अंकों का होगा।
इसमें 150 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे।
हर प्रश्न का सही उत्तर देने पर 1 अंक दिया जाएगा।
गलत उत्तर देने पर 25% अंक काटा जाएगा
ऐसे करें आवेदन :
ऑफिशियल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
Recruitment सेक्शन में जाकर “Constable Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
जरूरी डिटेल्स भरकर डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
