आरएसएमएसएसबी सीएचओ, नर्स और अन्य भर्ती
इन पदों में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO), नर्स, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सामाजिक कार्यकर्ता, फार्मा सहायक, और अन्य शामिल हैं. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं. आवेदन करने की प्रक्रिया और योग्यता की जानकारी नीचे दी गई है.
शैक्षणिक योग्यता:-
सलाहकार: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से प्रासंगिक विषय में स्नातकोत्तर डिग्री/डिप्लोमा के साथ एमबीबीएस। न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव
एएनएम/स्टाफ नर्स: भारतीय नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त नर्सिंग स्कूल/संस्थान से बीएससी नर्सिंग या जीएनएम कोर्स। राजस्थान नर्सेज मिडवाइव्स एवं हेल्थ विजिटर्स काउंसिल में पंजीकृत होना आवश्यक है।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से बीएससी, पोस्ट बेसिक (नर्सिंग) या जीएनएम।
मेडिकल लैब तकनीशियन:-मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा.
डाटा एंट्री ऑपरेटर:- कम्प्यूटर दक्षता के साथ स्नातक।
आयु सीमा:-
न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
अधिकतम आयु : 40 वर्ष (पदानुसार)
सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
एनएचएम वेतनमान:- वेतन मैट्रिक्स – अधिसूचना देखें
चयन प्रक्रिया:- लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन, अंतिम मेरिट सूची
आवेदन की प्रक्रिया:- आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://rsmssb.rajasthan.gov.in/
आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 मार्च, 2025 है.
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
