Loading...

बांदीकुई में वृक्षारोपण कार्यक्रम, डॉ. बीआर अंबेडकर शिक्षा एवं सेवा समिति ने लगाए पौधे

बांदीकुई में वृक्षारोपण कार्यक्रम, डॉ. बीआर अंबेडकर शिक्षा एवं सेवा समिति ने लगाए पौधे

Follow us

Share

Bandikui Tree Plantation Program 2026 : बांदीकुई/संजय रैंसवाल। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से राजस्थान के दौसा जिले के बांदीकुई शहर में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. बीआर अंबेडकर शिक्षा एवं सेवा समिति बांदीकुई की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पेड़ों के महत्व के प्रति जागरूक करना और पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना है।

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जानकारी के अनुसार, यह वृक्षारोपण कार्यक्रम बुधवार सुबह डॉ. बीआर अंबेडकर लाइब्रेरी, गुढ़ा रोड बांदीकुई में किया गया। इसमें समिति के सदस्य, युवा, विद्यार्थी और स्थानीय लोगों पौधारोपण किया। पौधारोपण कार्यक्रम में लोगों ने बताया कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, घटती हरियाली और बदलते मौसम को देखते हुए पेड़ों का महत्व लगातार बढ़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए समिति ने वृक्षारोपण अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया जाएगा कि पेड़ केवल प्रकृति की सुंदरता बढ़ाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन, स्वच्छ हवा और संतुलित पर्यावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समिति का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाए ताकि क्षेत्र में हरियाली को बढ़ावा मिल सके।

पौधे लगाने से मिलेंगे कई फायदे

वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान लोगों को पेड़ों से होने वाले लाभों के बारे में भी जानकारी दी गई। पेड़ वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाते हैं और प्रदूषण को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा पेड़ जल संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। पेड़ों की जड़ें मिट्टी को मजबूती देती हैं, जिससे मिट्टी का कटाव कम होता है। साथ ही पेड़-पौधे तापमान को नियंत्रित करने में भी सहायक होते हैं। समिति की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं।

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ने की अपील

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे अभियान को भी बढ़ावा दिया गया। इस अभियान के तहत लोगों को अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाने और उसे बड़ा करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। समिति का कहना है कि यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो आने वाले समय में पर्यावरण को बेहतर बनाया जा सकता है।

Advertisement

युवाओं और विद्यार्थियों की रही भागीदारी

वृक्षारोपण कार्यक्रम में युवाओं और विद्यार्थियों की भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया। समिति का कहना है कि नई पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना बेहद जरूरी है। युवाओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ने से भविष्य में हरियाली और स्वच्छ वातावरण बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।