Loading...

FIFA World Cup 2026: टॉम क्रूज से लेकर शकीरा तक…जानें फीफा विश्व कप में कौन-कौन सितारे आएंगे नजर

FIFA World Cup 2026: टॉम क्रूज से लेकर शकीरा तक…जानें फीफा विश्व कप में कौन-कौन सितारे आएंगे नजर

Follow us

Share

FIFA World Cup 2026 Closing Ceremony : नई दिल्ली। आखिकार वह पल आ गया जिसका इंतजार फुटबॉल के फैन्स कर रहे थे। इतिहास के सबसे बड़े खेल आयोजन यानी फीफा विश्व कप 2026 का शानदार समापन होने जा रहा है। फुटबॉल विश्व कप के फाइनल में अर्जेंटीना की टीम रविवार देर रात (भारतीय समय अनुसार) स्पेन के खिलाफ खिताबी मैच में भिड़ेगी। भारत में भी इस मुकाबले को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता बना हुआ है। रविवार को न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले से ठीक पहले एक भव्य समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह समारोह इस टूर्नामेंट के दौरान तीन मेजबान देशों और 16 मेजबान शहरों में खेलने वाली सभी 48 टीमों के यादगार सफर का जश्न मनाएगा। इस मैच के शुरू होने से पहले रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होगा। फुटबॉल विश्व कप के क्लोजिंग सेरेमनी में भी सेलिब्रिटीज फैन्स को रोमांच के सागर में गोते लगाने पर मजबूर करने वाले हैं।

फाइनल देखने जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाली इस खिताबी भिड़ंत में खेल के साथ-साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी भी खास आकर्षण का केंद्र रहेगी। व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि ट्रंप न्यू जर्सी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला देखने पहुंचेंगे और विजेता टीम को विश्व कप ट्रॉफी भी सौंपेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप फाइनल से पहले ट्रंप टावर में फीफा प्रतिनिधियों के साथ एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह स्टेडियम पहुंचकर खिताबी मुकाबले का आनंद लेंगे। फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो पहले ही बता चुके हैं कि ट्रंप विजेता टीम के कप्तान को विश्व कप ट्रॉफी सौंपेंगे। ऐसे में मैदान के साथ पुरस्कार वितरण समारोह पर भी दुनिया की नजर रहेगी।

समारोह में जुटेंगे दुनिया के दिग्गज कलाकार

सितारों से सजे इस समारोह में संगीत और मनोरंजन जगत के कई बड़े नाम एक साथ मंच साझा करेंगे। इस कार्यक्रम में हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता टॉम क्रूज, लौरा पौसिनी, रॉबी विलियम्स और आईशोस्पीड जैसे वैश्विक सुपरस्टार मुख्य कलाकार के तौर पर नजर आएंगे। यह रंगारंग समापन समारोह ‘बैलिच वंडर स्टूडियो’ के साथ साझेदारी में किया जा रहा है।

Advertisement

इसके अलावा, एमी, ग्रैमी, ऑस्कर और टोनी अवॉर्ड जीतने वाली जेनिफर हडसन अमेरिका के राष्ट्रगान की एक खास प्रस्तुति देंगी। बालिच वंडर स्टूडियो के साथ मिलकर तैयार की गई यह सेरेमनी उस जोश, भावना और ग्लोबल एकता का जश्न मनाएगी जिसने टूर्नामेंट के 23वें एडिशन को खास बनाया है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर हेइमो शिरगी ने कहा, “ओपनिंग सेरेमनी की भावना को दोहराते हुए, जिसने कनाडा, मैक्सिको और अमेरिका में दुनिया का सबसे बड़े मंच पर स्वागत किया था। क्लोजिंग सेरेमनी संगीत, संस्कृति और फुटबॉल के जरिए FIFA वर्ल्ड कप 2026 का समापन करेगी। इसके बाद वह बहुप्रतीक्षित मैच शुरू होगा जो इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट के चैंपियन का फैसला करेगा।”

मैडोना, शकीरा का दिखेगा जलवा

सुपर बाउल से प्रेरित इस शो में जस्टिन बीबर, मैडोना, शकीरा और BTS को-हेडलाइनर के तौर पर शामिल होंगे। बर्ना बॉय, जिनका शकीरा के साथ ग्लोबल हिट गाना ‘डाई डाई’ दुनिया भर के चार्ट्स पर छाया हुआ है, वे भी परफॉर्म करेंगे। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर वेनेजुएला के कंडक्टर और न्यूयॉर्क फिलहारमोनिक के संगीत और कला निर्देशक गुस्तावो डुडामेल और कोल्डप्ले के साथ वेबी अवॉर्ड जीतने वाला PS 22 कोरस भी मौजूद रहेगा।

ट्रंप समेत कई बड़े नेता के आने की उम्मीद

फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मौजूद रह सकते हैं, इसके अलावा कोई बड़े नेता भी इस मैच का लुत्फ उठाने के लिए स्टेडियम आ सकते हैं। इसके साथ-साथ कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम, स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज और स्पेन के राजा फेलिपे VI के भी फाइनल में पहुंचने की उम्मीद जताई गई।

भारत में कितने बजे से देख पाएंगे क्लोजिंग सेरेमनी

अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फीफा विश्व कप का खिताबी मुकाबला भारतीय समयानुसार रविवार की देर रात 12:30 बजे से शुरू होगा। समापन समारोह इससे डेढ़ घंटे पहले यानी रात 11 बजे से होगा। समापन समारोह के बाद मैच शुरू होगा और हाफ टाइम के दौरान करीब 25 मिनट का शो भी होगा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।