Loading...

नग्न होकर मंदिर में घुसी महिला इंजीनियर, मूर्ति उठाकर तालाब में लगाई छलांग, मचा हड़कंप

Top News Trending Now देश

नग्न होकर मंदिर में घुसी महिला इंजीनियर, मूर्ति उठाकर तालाब में लगाई छलांग, मचा हड़कंप

Follow us

Share

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 25 साल की महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने कपड़े उतारे, नग्न अवस्था में मंदिर में प्रवेश किया। इसके बाद वह देवी अम्मावरु की मूर्ति उठाकर भागी और पास के एक तालाब में कूद गई। पुलिस ने तालाब से युवती का शव बरामद कर लिया है, लेकिन देवी की मूर्ति अभी तक नहीं मिली है। पुलिस गोताखोरों की मदद से मूर्ति की तलाश कर रही है, जिसे जांच में एक महत्वपूर्ण सबूत माना जा रहा है।

मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थी युवती

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृत युवती मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थी। वह पहले बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करती थी। इसके बाद वह विशाखापत्तनम में रहने लगी थी। युवती के माता-पिता के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा था। इस वजह से उसके पिता विशाखापत्तनम में रहते हैं, जबकि उसकी मां हैदराबाद के पीरजादिगुडा में रहती थीं। पुलिस के अनुसार, मृत युवती और उसकी मां दोनों ही भय और डर से ग्रस्त थीं।

युवती का शव बरामद, मूर्ति की तलाश जारी

युवती के तालाब में कूदने के बाद शव तो बरामद हो गया है लेकिन मूर्ति की तलाश की जा रही है, जिसे जांचकर्ता एक महत्वपूर्ण सबूत भी मान रहे हैं। पुलिस ने युवती की मां से भी पूछताछ की है और साथ ही वित्तीय लेनदेन और घटना से पहले के दिनों में उसकी गतिविधियों की भी जांच कर रहे हैं।

Advertisement

घटना से पहले मां के साथ गई थी घर ढूंढने

पुलिस ने बताया कि घटना से पहले 17 जुलाई को युवती अपनी मां के साथ मियापुर में एक फ्लैट देखने गई थी। वे वहां दो बेडरूम का अपार्टमेंट खरीदने की योजना बना रही थीं। घर लौटने के बाद दोनों अपने-अपने कमरों में सोने चली गईं। इसके बाद युवती ने अपनी मां के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। फिर वह नग्न अवस्था में मंदिर गई और वहां से मूर्ति लेकर तालाब में कूद गई। शनिवार सुबह पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के बाद उसे मां को सौंप दिया। पुलिस ने युवती के पिता को भी घटना की सूचना दे दी है। पुलिस अब वित्तीय लेनदेन और उसकी गतिविधियों की जांच कर रही है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।