Loading...

मुर्शिदाबाद में ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन,2 छात्रों समेत 3 की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा

मुर्शिदाबाद में ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन,2 छात्रों समेत 3 की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा

Follow us

Share

Train Collides With School Van In West Bengal : मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद (Murshidabad) के बरहमपुर (Behrampur) में बड़ा हादसा हो गया। बच्चों से भरी एक स्कूल वैन (School Van) तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में दो स्कूली बच्चों और एक साइकिल सवार की मौत हो गई, जबकि कई अन्य बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद रेलवे गेटमैन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

कैसे हुआ हादसा?

यह हादसा बरहमपुर पुलिस स्टेशन के कर्णसुबरना रेल फाटक के पास शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे हुआ। जब स्कूल वैन बच्चों को लेकर रेलवे फाटक पार कर रही थी। इसी बीच निमटिटा-कटवा पैसेंजर ट्रेन तेज रफ्तार से वहां पहुंची और वैन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद स्कूल वैन के परखच्चे उड़ गए और वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

गेट खुला था तो हादसा कैसे हो गया?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ देर पहले अप लाइन से एक ट्रेन गुजरने के दौरान रेलवे फाटक बंद किया गया था। उसके निकलते ही गेट दोबारा खोल दिया गया। इसी दौरान स्कूल वैन रेलवे क्रॉसिंग पार करने लगी, लेकिन विपरीत दिशा से आ रही दूसरी ट्रेन के लिए फाटक दोबारा बंद नहीं किया गया। लोगों का आरोप है कि यदि समय पर रेलवे फाटक बंद कर दिया जाता, तो यह हादसा टाला जा सकता था।

गेटमैन की भूमिका पर उठ रहे सवाल?

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब दूसरी ट्रेन आने वाली थी, तब रेलवे फाटक खुला क्यों था? हादसे के बाद रेलवे गेटमैन की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि यह दुर्घटना मानवीय लापरवाही का नतीजा हो सकती है।

Advertisement

वैन में चालक सहित 8 लोग थे सवार

जानकारी के अनुसार, स्कूल वैन में चालक सहित कुल आठ लोग सवार थे। ट्रेन की टक्कर के साथ ही एक साइकिल सवार भी इसकी चपेट में आ गया। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को वैन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सभी घायलों को पहले कर्णसुबर्णा ब्लॉक अस्पताल ले जाया गया। जिनकी हालत गंभीर थी, उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

रेलवे ने जांच के दिए आदेश

पूर्वी रेलवे ने इस गंभीर हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। रेलवे की ओर से एक विशेष जांच दल घटनास्थल पर भेजा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जाएगा कि हादसे के समय गेटमैन ड्यूटी पर मौजूद था या नहीं, यदि मौजूद था तो उसने निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया का पालन क्यों नहीं किया। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।