Loading...

देश में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, IMD ने जारी किया 23 राज्यों में अलर्ट; जानें मौसम का हाल

देश में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, IMD ने जारी किया 23 राज्यों में अलर्ट; जानें मौसम का हाल

Follow us

Share

IMD Weather Update In India : नई दिल्ली/जयपुर। देशभर में मानसून (Monsoon) ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारत के करीब आधे से ज्यादा हिस्सों में फिर बादल छाए दिख रहे हैं। भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बने सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से अगले सात दिनों तक देश के कई हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 23 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं ऑल इंडिया वेदर (IMD) के मुताबिक भूमध्य रेखा के पास भी एक और सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इन दो नए सिस्टम के एक्टिव होने से 20 से 30 जुलाई के बीच मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की संभावना है। वहीं कई इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून ट्रफ (कम दबाव की लंबी पट्टी) अब अपने स्थान पर वापस लौट रही है। इससे उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ गई हैं। वहीं दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं आ रही हैं। इसी नमी से बादल बन रहे हैं और कई राज्यों में बारिश हो रही है। वहीं पूर्वी और मध्य भारत के ऊपर कम दबाव का प्रेशर और चक्रवाती सिस्टम एक्टिव है। इसकी वजह से मानसूनी हवाएं मजबूत हुई हैं और बारिश बढ़ी है।

मानसून ने किया मायूस

मानसून ने जुलाई के शुरुआती 15 दिनों में दिल्ली NCR समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों को मायूस किया है। मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी 15 दिनों में अच्छी बारिश के संकेत दिए है। अगले हफ्ते दिल्ली एनसीआर में भी बारिश का अलर्ट है। भारत मौसम विभाग के मुताबिक जुलाई 2026 के दौरान देश में औसत मासिक बारिश सामान्य से कम रहने की उम्मीद है।

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में 9 दिन बाद भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बालाघाट और डिंडौरी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, 31 जिलों में गरज-चमक, आंधी और हल्की बारिश का दौर चलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी की तरफ एक लो प्रेशर एरिया (कम दवाब का क्षेत्र) एक्टिव हो रहा है। वहीं, प्रदेश के ऊपर तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) एक्टिव है। इस वजह से भारी बारिश का अलर्ट है। 19 जुलाई को उत्तर-पश्चिम भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) भी एक्टिव हो रहा है। इस वजह से तेज बारिश का दौर फिर से शुरू होगा। बता दें कि पिछले 9 दिन से प्रदेश में भारी बारिश नहीं हुई है।

Advertisement

यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट

पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से यूपी में नदियां उफनाने लगी हैं। बाराबंकी में सरयू नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। पानी की आवक के चलते कई गांवों में खेत डूब गए हैं। इससे 87 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। वहीं प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। इधर, मथुरा में यमुना उफान पर है। बलिया में घाघरा नदी के किनारों पर कटान शुरू हो गया है। बिजनौर में मलान नदी का पानी कई जगह छोटे पुलों के ऊपर से बह रहा है। इससे पहले गुरुवार को लखनऊ समेत 25 जिलों बारिश हुई। लखीमपुर खीरी में सबसे ज्यादा 22.5 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने आज 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में फिर एक्टिव होगा मानसून

राजस्थान में 19 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 20 जुलाई को 17 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इधर, बारिश कम होने के कारण जयपुर सहित कुछ जिलों का तापमान बढ़ गया है। गुरुवार को चूरू में सर्वाधिक 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीकानेर में पारा 40 डिग्री के ऊपर रहा। वहीं श्रीगंगानगर में गुरुवार को हुई बारिश के बाद यहां का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।