Loading...

उमराह पैकेज बुक कराने से पहले सावधानियाँ

धार्मिक

default-image

Follow us

Share

पिछले अंको में छपे लेखों में आपने पढ़ा कि उमराह क्या है, उमराह क्यों करना चाहिए, हवाई जहाज़ के टिकट और वीज़ा के ताल्लुक़ से क्या सावधानियाँ बरतनी चाहिए ताकि धोखेबाज़ी से बच सकें।

आइये आज हम जानते हैं, होटल के बारे में क्या-क्या सावधानी रखनी है।

उमराह पैकेज बुक करवाते वक़्त कम से कम पैकेज बुक करने वाले से होटल का नाम, होटल की दूरी और होटल की कैटेगरी ज़रूर पूछ लें। होटल का नाम, दूरी और कैटेगरी को गूगल मैप / इंटरनेट पर ज़रूर चेक कर लें, क्यूंकि होटल में धोखाधड़ी  के अवसर ज़्यादा हैं। बताई कोई और होटल और ठहराया किसी और होटल में। होटल की दूरी बताई 500 मीटर और ठहराया 1500 मीटर पर। होटल बताई 3 स्टार और ठहराया सादा होटल में।

Advertisement

उमराह पैकेज बुक करने वाले से ये ज़रूर पूछ लें कि एक कमरे में कितने लोग रुकेंगे। 3-4 लोगों के रुकने के बारे में बताया और 5-6  लोगों को एक ही कमरे में ठहरा दिया। अटैच लेट-बाथ बताया और बाहर एक कॉमन लेट-बाथ में मर्द और औरत सब जा रहे हैं। ये ज़रूर पूछें कि होटल में कितनी लिफ्ट हैं, कितनी मंज़िल हैं और होटल में कुल कितने कमरे हैं और कितने लोगों के रुकने की व्यवस्था है, अगर 20 मंज़िल की होटल में 400  कमरे हैं और 1600 लोग रुक सकते हैं तो कम से कम 10 लिफ्ट होनी चाहिए। कई बार सस्ते के चक्कर में 2-3 लिफ्ट वाली होटल में हाजी को रुकवा देते हैं, अब 2-3 लिफ्ट से इतने हाजी कैसे उतरेंगे। बहुत देर इंतज़ार करने के बाद लिफ्ट में नम्बर आया और नमाज़ निकल गयी। अब वहाँ काबा में नमाज़ पढ़ने का एक लाख गुना सवाब हैं, मतलब ज़ोहर की 12 रकात काबे में पढ़ ली तो अल्लाह तआला 12 लाख रकात का सवाब हाजी के नामा ए आमाल में लिखेगा। अब बताएं, सस्ते के चक्कर में एक लाख रकात का सवाब नामा ए आमाल में लिखने से रह गया। इसके अलावा लोग बोलते हैं कि होटल कि 2 किलोमीटर की दूरी की चिंता न करें। होटल से हरम शरीफ तक बस फ्री में लगायी जाएगी लेकिन होटल में 2000 लोग रुके हुए हैं, फ्री की बस सिर्फ 2 लगा रखी हैं जिसमें 50 सवारी के हिसाब से 100 लोग आ सकते हैं, बाकी के 1900 लोग बस का इंतज़ार कर रहे हैं और नमाज़ निकल गयी। अब या तो बस का इंतज़ार करें या पैरों में जान है तो पैदल चले जायें या टैक्सी कर लें। टैक्सी का आने और जाने का खर्चा 50 रियाल यानि 1200 रुपए लगभग। पांच बार टैक्सी कर ली तो एक दिन का 6000 रूपए। अब आप ही बताएं कि सस्ता उमराह महंगा पड़ा या सस्ता ? अगर 10-15 हज़ार रूपए पैकेज महंगा है और नज़दीक होटल मिल रही हैं तो आप ऊपर लिखी परेशानियों से बच सकते हैं और अपने आमाल नामे में एक लाख गुना सवाब लिखवा सकते हैं ।

एक और चीज़ देखने में आयी है कि सस्ती होटलों में जो लोग उमराह पर जाते हैं, उनके रिश्तेदार जो पहले से वहां नौकरी कर रहे हैं, हाजी से मिलने होटल के कमरे में जानबूझ कर घुस जाते हैं। 4-5 घंटे गप्पे लड़ाते हैं, दूसरी फैमिली जो उस कमरे में रुकी हुई हैं आराम नहीं कर पाती और अगले दिन की इबादतों पर असर पड़ता है। जबकि महंगी होटल वाले रिश्तेदारों के कमरे में जाने पर पाबन्दी लगा देते हैं जिससे सुकून और आराम करने के बाद इबादतें अच्छी तरह से हो पाती हैं। एक बात हमेशा याद रखिये कि सस्ता उमराह पैकेज कभी अच्छा नहीं होता और अच्छा उमराह पैकेज कभी सस्ता नहीं होता।

आज के लिए बस इतना ही, बाकी अगले हफ्ते इंशा अल्लाह। खुदा हाफिज !

 

अब्दुल हमीद मंसूरी (8952937611)

मालिक उमराह ट्यूर ऑफ़ इंडिया

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।