Loading...

ईरान-अमेरिका समझौते की खबर से बाजार में लौटी रौनक, डॉलर के मुकाबले रुपया 53 पैसे मजबूत

ईरान-अमेरिका समझौते की खबर से बाजार में लौटी रौनक, डॉलर के मुकाबले रुपया 53 पैसे मजबूत

Follow us

Share

Share Market News : मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर सहमति बनने की खबर ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। दोनों देशों के बीच जंग रोकने को लेकर बनी सहमति के बाद सोमवार को शेयर बाजार में भी जबरदस्त उछाल देखा गया। सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर खुले। सेंसेक्स में 1200 अंकों से अधिक तेजी दिखी, जबकि निफ्टी 350 अंकों से अधिक उछला। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 53 पैसे मजबूत हुआ।

सेंसेक्स 1200 अंक (1.50%) की तेजी के साथ 76,700 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 350 अंकों (1.53%) की तेजी है, ये 23,985 के स्तर पर आ गया है। ऑटो, बैंक और रियल्टी शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी है। होर्मुज स्ट्रेट को भी खोले जाने की खबर के कारण ब्रेंट क्रूड यानी कच्चे तेल के दाम में सोमवार को 4 फीसदी की गिरावट है। ये 83 प्रति बैरल पर आ गया है। बीएसई पर निवेशकों को एक घंटे से भी कम समय में 10 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। सेंसेक्स पर सनफार्मा को छोड़ सभी शेयर हरे निशान पर हैं। इटरनल में 4.66 प्रतिशत की तेजी है और यह 2551.15 रुपये पर पहुंच गया है।

भारत के अलावा एशिया के अन्य बाजारों में भी तेजी

ईरान और अमेरिका के बीच 106 दिनों से जारी जंग थमने की घोषणा के बाद भारत के अलावा एशिया के अन्य बाजारों में भी तेजी दिखी। जापान के निक्केई में 4 फीसदी से अधिक तेजी दिखी। भारतीय शेयर बाजार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का निफ्टी 1080 अंकों की उछाल के साथ खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 330 अंकों की तेजी के साथ खुला। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में जिन कंपनियों के शेयर में अधिक तेजी दिखी उनमें इंडिगो, इटरनल, बाजाज फाइनांस और एशियन पेंट्स प्रमुख रहे। निफ्टी में जिन कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे उनमें श्री राम फाइनांस, इंडिगो, ईटरनल, बाजाज फाइनांस और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल (टीएमपीवी) शीर्ष पांच में शामिल रहे।

Advertisement

एशियाई बाजारों में दिखा उत्साह

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का एलान करने के बाद ही एशियाई बाजार झूम उठे। जापान का निक्केई सूचकांक 4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ इंट्राडे रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। शांति समझौते के एलान और होर्मुज जलडमरूमध्य के खुलने की खबर से एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शेयरों में उछाल आया। दक्षिण कोरिया के कोस्पी सूचकांक में भी 4.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। ऑस्ट्रेलियाई शेयर बाजार में भी खुलने के साथ ही तेजी दर्ज की गई। एएसएक्स 200 125 अंकों के साथ बढ़कर 8928 पर कारोबार कर रहा था। सूचकांक के 11 में से सात क्षेत्रों में तेजी देखी गई।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।