Loading...

सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी भर्ती कैंप में

Jaipur

Follow us

Share

  • 5 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

सवाई माधोपुर, (रॉयल पत्रिका)। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में एसआईएस सिक्योरिटी द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बौंली में सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी भर्ती कैंप का अयोजन हुआ। कमांडेंट कार्यालय राकेश चौधरी ने बताया कि कैम्प में 15 अभ्यार्थियों ने भाग लिया जिनमें 5 अभ्यर्थियों भागचंद गुर्जर, हंसराज गुर्जर, राजेंद्र सैनी, पंकज कुमार सैनी एवं राजेंद्र प्रसाद बैरवा का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में आने से जो अभ्यर्थी वंचित रहे गए है वह 6 मई को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौथ का बरवाड़ा में आयोजित कैम्प में भाग लेकर लाभ उठा सकते है। इसी प्रकार 9 एवं 10 मई को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शहर सवाई माधोपुर 72 सिढ़ी, 11 मई को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामनवास, 12 एवं 13 मई को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर सिटी में प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक भर्ती केम्प का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा जवान के लिए 10वीं कक्षा उत्तीर्ण बेरोजगार युवा की उम्र 19 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अभ्यर्थी की ऊँचाई 168 से 170 सेमी एवं वजन 55 से 90 किलोग्राम होना आवश्यक है। अभ्यर्थी अपनी दसवीं व बारहवीं सहित समस्त शैक्षिक एवं प्रशैक्षिक योग्यता की अंकतालिका, आधार कार्ड, पेन कार्ड की फोटोकॉपी एवं दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ भर्ती कैम्प में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9528537814 पर सम्पर्क कर सकते है। उन्होंने बताया कि चयनित युवाओं को भारत सरकार एवं राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र में जैसे जोधपुर एम्स, जोधपुर आईटीआई, बाड़मेर माइंस जेके सीमेंट, निंबाहेड़ा चित्तौड़गढ़ किला, कुंभलगढ़ किला, जेसीबी जयपुर, ताज होटल, ताज महल, आगरा किला, रणथम्भौर का किला, अस्पताल, धार्मिक स्थल, ऐतिहासिक धरोहरों के साथ निजी क्षेत्र में नियुक्ति दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा जवान को 16 हजार से 22 हजार रूपये, सुरक्षा सुपरवाईजर को 18 हजार से 25 हजार रूपये स्नातक पास मासिक वेतन के साथ 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही पीएफ, पेंशन, जीवन बीमा, मेडिकल, सालाना वेतन में वृद्धि, प्रमोशन, आवास एवं मेस आदि सुविधाएं भी दी जाएगी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।