राजस्थान आयुष विभाग में सरकारी लेक्चरर की भर्ती, आवेदन 20 फरवरी से शुरू
यदि आप सरकारी लेक्चरर बनना चाहते हैं, तो राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयुष विभाग में विभिन्न पदों पर लेक्चरर की भर्ती के लिए शानदार अवसर आया है। इस भर्ती का विज्ञापन आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2025 से शुरू होगी और इसकी अंतिम तिथि 21 मार्च 2025 तक निर्धारित की गई है।
वैकेंसी डिटेल्स: यह भर्ती आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी चिकित्सा समेत कुल 8 विषयों के लिए आयोजित की जा रही है। विभिन्न पदों की रिक्तियां निम्नलिखित हैं:
- अगद तंत्र – 01
- कायचिकित्सक – 01
- पंचकर्म – 01
- प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग – 01
- शालक्य तंत्र – 01
- कौमारभृत्य – 01
- संहिता (मौलिक सिद्धांत) – 01
- स्वस्थवृत – 02
योग्यता: राजस्थान आयुष विभाग में लेक्चरर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से आयुर्वेद में डिग्री या संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट क्वालिफिकेशन होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों को देवनागरी में हिंदी लिखने का ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति की जानकारी होनी जरूरी है। योग्यता से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।
आयु सीमा:
- न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
- अधिकतम आयु: 45 वर्ष
- ऊपरी आयु सीमा में छूट: आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
