Loading...

केतन की हत्या से पहले सिया-चेतन ने कर ली थी गुपचुप शादी? व्हाट्सऐप चैट से खुला राज! अब कॉलेज दोस्तों से होगी पूछताछ

केतन की हत्या से पहले सिया-चेतन ने कर ली थी गुपचुप शादी? व्हाट्सऐप चैट से खुला राज! अब कॉलेज दोस्तों से होगी पूछताछ

Follow us

Share

Ketan Agarwal Murder Case : पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले के लोहगढ़ फोर्ट पर हुई केतन विशाल अग्रवाल (26) की मौत की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है। वैसे-वैसे नए खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस की जांच में अब नई बात सामने आई है, जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि सिया और चेतन ने करीब चार महीने पहले ही गुपचुप शादी कर ली थी। आरोपियों के मोबाइल फोन की व्हाट्सऐप चैट खंगालने पर मिले सबूतों के आधार पर ये बड़ा दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि केतन से सगाई के बाद ये सीक्रेट शादी हुई थी। इस मामले में 16 जुलाई को पुणे कोर्ट में आरोपियों को पेश किया जाएगा, तब पुलिस तमाम तबूतों को अदालत के सामने रखेगी। सूत्रों के मुताबिक- पुणे पुलिस उन दावों की जांच कर रही है कि सिया गोयल और चेतन चौधरी 4 महीने पहले स्थानीय रजिस्ट्रार कार्यालय में गुपचुप तरीके से शादी कर चुके थे।

कॉलेज के दोस्तों से हो रही पूछताछ

इसे लेकर सिया के कॉलेज के दो दोस्तों से पूछताछ शुरू हो चुकी है, जिन्होंने कथित तौर पर इस सीक्रेट शादी में विवाह के दस्तावेजों पर साइन किए थे। इसके साथ ही टेक्नीकल टीमें इंस्टाग्राम अकाउंट से हटाई तस्वीरों को भी दोबारा प्राप्त करने का प्रयास कर रही हैं। इसमें कथित तौर पर सिया और चेतन को एकदूसरे को शादी की माला पहने हुए दिखाया गया था। जांचकर्ताओं को संदेह है कि हत्या की साजिश को जल्दबाजी में अंजाम दिया गया, क्योंकि केतन का परिवार उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग बुक करने के लिए सिया का पहचान पत्र मांग रहा था। पुलिस बैंक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है कि क्या गुप्त शादी के पब्लिक नोटिस से बचने के लिए चेतन ने बिचौलिए को दिए थे पैसे?

सिया-चेतन पर हैं केतन की हत्या के आरोप

बता दें कि पुणे की एक अदालत ने 25 साल के रियल स्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के केस में सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। सिया और चेतन पर आरोप हैं कि उन्होंने 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले में एक चट्टान ने धक्का देकर केतन की हत्या की। केतन और सिया की शादी इसी साल नवंबर में उदयपुर में होने वाली थी।

ये शादी नहीं होने वाली, सहेली से बोली थी सिया

बता दें कि इस मामले में जांच के दौरान सिया गोयल का अपनी सहली से किया गया स्नैपचैट भी सामने आया जिसमें उसने लिखा था कि केतन से मेरी शादी नहीं होने वाली है। ये मैसेज उसने मई में भेजा था जो कि केतन की कथित हत्या से कुछ सप्ताह पहले का है। दरअसल, सिया ने अपनी सहेली से नवंबर में उदयपुर में होने वाली अपनी शादी की टिकट बुकिंग के लिए अपनी दोस्त का आधार कार्ड भेजने को कहा था, लेकिन साथ ही ये भी लिखा था कि शादी के टिकट के लिए अपने आधार कार्ड के दोनों ओर की फोटो भेज दो, वैसे भी ये शादी नहीं होने वाली, लेकिन फिर भी भेज दो। पुलिस अधिकारी के मुताबिक- केतन के परिवार ने नवंबर में होने वाली शादी को लेकर तैयारियां शुरू कर दी थी। रिश्तेदारों की यात्रा का इंतजाम शुरू कर दिया था और इसके लिए गोयल परिवार से मेहमानों के नाम और आधार कार्ड का विवरण मांगा गया था।

Advertisement

‘मुझमें हिम्मत नहीं, तुम भी आओ’ सिया ने चेतन से कथित तौर पर क्या कहा?

पुलिस ने बताया कि केतन अग्रवाल को मारने की पहली कोशिश कथित तौर पर 14 जून को ही की गई थी। लेकिन आखिरी पल में सिया गोयल की हिम्मत जवाब दे गई और कोशिश नाकाम रही। इसके बाद उसने कथित तौर पर चेतन चौधरी को मैसेज किया और कहा, ‘मुझमें यह करने की हिम्मत नहीं है, तुम भी आओ- हम दोनों मिलकर उसे चट्टान से नीचे धकेल देंगे।’ जांचकर्ताओं का कहना है कि इसके बाद दोनों ने मिलकर 18 जून को इस हत्या को अंजाम दिया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।