Loading...

बारिश के बीच पुणे में इमारत पर गिरा कचरे का पहाड़, 16 लोग फंसे

बारिश के बीच पुणे में इमारत पर गिरा कचरे का पहाड़, 16 लोग फंसे

Follow us

Share

Pune Building Collapse: पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ में एक इमारत गिर गई है। इसमें कम से कम 16 लोगों के फंसे होने की आशंका है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में कचरे का पहाड़ जैसा ढेर था, यह वहां मौजूद कचरा प्रबंधन की बिल्डिंग पर गिर पड़ा। यह घटना दोपहर करीब 2 बजे की है।

घटना के इलाके में मची अफरा-तफरी

शुरुआती जानकारी में बताया गया कि इमारत तीन मंजिला थी, जबकि कुछ स्थानीय सूत्र इसे दो मंजिला बता रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए। प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

घटनास्थल पर पहुंची इमरजेंसी सर्विस

इसके साथ ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और दूसरी इमरजेंसी सर्विस वाली एजेंसियों की टीमें मोशी इलाके में घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। बचाव अभियान चल रहा है और बचाए गए लोगों को पास के अस्पतालों में ले जाने के लिए एम्बुलेंस भेजी गई हैं।

Advertisement

इमारत गिरने की क्या वजह?

पुलिस टीम और नगर निगम के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। इमारत के आस-पास के इलाके की घेराबंदी की जा रही है। अधिकारी अभी मलबे में फंसे लोगों की संख्या की पुष्टि नहीं कर पाए हैं। यह इमारत मोशी कचरा डिपो के पास स्थित थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, भारी बारिश के कारण कचरे का बड़ा ढेर इमारत पर आ गिरा, जिससे यह हादसा हुआ। मौके पर राहत और बचाव अभियान जारी है। इधर, पुणे शहर, उसके उपनगरों और पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मूसलाधार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव शुरू हो गया है।शहर की प्रमुख सड़कों पर लंबा जाम लग गया है। पिंपरी-चिंचवड़ के औद्योगिक और रिहायशी इलाकों में लगातार बारिश होने से लोगों और नौकरीपेशा कर्मचारियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।