Loading...

जयपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 10-15 बदमाशों ने घर से बुलाकर लाठी-सरियों से किया हमला

जयपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 10-15 बदमाशों ने घर से बुलाकर लाठी-सरियों से किया हमला

Follow us

Share

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक युवक को कुछ बदमाशों ने बेरहमी से लाठियों-सरियों से मारा। परिजनों ने गंभीर घायल युवक को आमेर के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार देर रात युवक ने दम तोड़ दिया। यह घटना आमेर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे की है।

नगीनों का काम करता था वसीम

मृतक की पहचान वसीम खान (30) पुत्र अशरफ के रूप में हुई है, जो नगीनों का काम करता था। परिजनों का आरोप है कि 10-15 बदमाश वसीम को किसी काम के बहाने घर से बुलाकर अबूजार मस्जिद के पास ले गए, जहां उसके साथ लाठी-सरियों से मारपीट की गई। इसके बाद उसे पास के एक खेत और फिर एक फार्महाउस ले जाकर दोबारा पीटा गया। देर शाम 7 बजे वसीम को घर के बाहर पटक गए। वसीम के सिर सहित हाथ-पैर पर गंभीर चोटें आई थी। इससे वसीम की मौत हो गई।

डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने बताया- आमेर थाना इलाके में काजीवाड़ा अबूजार मस्जिद के पास घर से बुलाकर युवक वसीम से मारपीट की गई। बाद में इलाल के दौरान वसीम की मौत हो गई। मामले में पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई की जा रही है। परिवार ने अखलाक, माहिर, बबलू, अज्जू, ईशान, सुका, सोहल पर आरोप लगाए हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संबंधित इलाकों में दबीश दे रही है। वहीं वसीम की मौत के बाद इलाके में बुधवार को तनाव का माहौल है। वसीम का बुधवार को पोस्टमॉर्टम जयपुर के एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में किया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

परिजन बोले, दर्द के मारे दम तोड़ा

वसीम के पिता अशरफ ने कहा- दो-तीन दिन पहले भी इन्हीं बदमाशों ने इलाके के अन्य लोगों के साथ बेटे के साथ मारपीट की थी। अशरफ का आरोप है कि कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। मृतक वसीम के भाई मोहम्मद रईस ने बताया- कुछ काम होने की बात कहकर 10 से 15 लोग भाई को लेकर गए थे। बाद में उसे बेरहमी से मारा। आरोपियों ने वसीम को इतना मारा कि उसने दर्द के मारे दम तोड़ दिया।

Advertisement

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे देखे

पुलिस अधिकारियों ने कहा- मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, परिजनों के आरोप और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना की सूचना मिलते ही आमेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।