Loading...

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED की 5 ठिकानों पर छापेमारी, TMC के बैंक खातों में 440 करोड़ रुपए फ्रीज

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED की 5 ठिकानों पर छापेमारी, TMC के बैंक खातों में 440 करोड़ रुपए फ्रीज

Follow us

Share

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी को लेकर लगातार सियासी पारा चढ़ा हुआ है। वहीं अब केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ममता बनर्जी को बड़ा झटका दिया है। ईडी ने TMC की 440 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि के लेन-देन पर रोक लगा दिया है। ईडी की यह कार्रवाई धन के कथित गबन से जुड़े एक मामले में तलाशी अभियान के बाद धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत की गई है। हालांकि इस मामले पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

ईडी अधिकारियों ने धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धारा 17(1-ए) के तहत ये आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 440.42 करोड़ रुपए की यह राशि टीएमसी के तीन निजी बैंक खातों में जमा है। ईडी ने मंगलवार को कोलकाता में पांच ठिकानों पर छापेमारी की। इनमें केयरवेल ग्रुप ऑफ कंपनीज के परिसर भी शामिल थे। यह समूह केयरवेल एविएशन नाम से निजी विमान किराए पर उपलब्ध कराने वाली कंपनी का भी संचालन करता है। कोलकाता से संचालित इस उड्डयन कंपनी से संपर्क किया गया लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

नई कंपनी के खातों में बड़ी मात्रा में धनराशि भेजी गई

अधिकारियों के अनुसार, ईडी की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अप्रैल 2023 से जून 2026 के बीच टीएमसी के बैंक खातों से करीब 160 करोड़ रुपये केयरवेल एविएशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी एक अन्य कंपनी को अंतरित किए गए। अधिकारियों के अनुसार, आरोप है कि इस कंपनी ने 2023 से 2026 के बीच 82.96 करोड़ रुपए एक नवगठित कंपनी को भी अंतरित किए। जांच में पाया गया कि इस नयी कंपनी के खातों में बड़ी मात्रा में धनराशि भेजी गई थी।

Advertisement

TMC के 18 बैंक खातों की जांच

उन्होंने बताया कि इस राशि में से 112 करोड़ रुपये का इस्तेमाल एम्ब्रेयर लेगेसी 600 बिजनेस जेट और एक अगस्तावेस्टलैंड 109एसपी हेलीकॉप्टर खरीदने में किया गया। अधिकारियों का आरोप है कि इन दोनों विमानन परिसंपत्तियों को टीएमसी को किराये पर उपलब्ध कराया गया। हाल में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने टीएमसी को सत्ता से बेदखल कर दिया था। अधिकारियों के मुताबिक, जांच अधिकारी कम से कम 18 TMC बैंक अकाउंट्स की जांच कर रहे हैं, साथ ही केयरवेल ट्रैवल्स, विंडबोर्न एविएशन और अनीता टूर्स जैसी फर्मों से जुड़े ट्रांज़ैक्शन की भी जांच की जा रही है। यह जांच जून में दर्ज की गई एक शिकायत के बाद शुरू हुई, जिसमें आरोप लगाया गया था कि एक बड़े साइबर फ्रॉड से मिली रकम कुछ TMC बैंक अकाउंट्स में ट्रांसफर की गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज की और ED के PMLA के तहत जांच में शामिल होने से पहले तीन पार्टी अकाउंट्स से डेबिट ट्रांज़ैक्शन को रोक दिया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।