Loading...

‘हरी पगड़ी’ पहनकर पीएम मोदी ने आप पर बोला हमला, कहा- कर्ज पर मौज कर रही पंजाब सरकार

‘हरी पगड़ी’ पहनकर पीएम मोदी ने आप पर बोला हमला, कहा- कर्ज पर मौज कर रही पंजाब सरकार

Follow us

Share

चंडीगढ़/जालंधर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ के बाद जालंधर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने 5470 करोड़ के रेल और सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने 75 अमृत भारत स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेव, अमृतसर-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन, करतौली पंजाब-अंबाला एक्सप्रेस ट्रेन सेवा, दौलतपुर चौक-करतौल पंजाब न्यू रेल लाइन का शुभारंभ किया। ये सेवाएं पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के बीच संपर्क को मजबूत करेंगी। उन्होंने सीर गोवर्धनपुर वाराणसी एक्सप्रेस (अमृतसर के छेहर्टा से वाराणसी तक) को हरी झंडी दिखाने से पहले स्कूली बच्चों से बात की। इसके बाद वह ट्रेन में ही डेरा सचखंड बल्लां के संत निरंजन दास से मिले।

पीएम ने हरी पगड़ी पहनकर जनसभा को संबोधित किया

इसके बाद पीएम मोदी ने किसान नेताओं वाली हरी पगड़ी पहनकर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आप पर हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब में आज गैंग्वार हो रहा है। नशे के सौदागर सरेआम घूम रहे हैं। पंजाब के युवाओं को नशे में धकेला जा रहा है। पंजाब की सत्ता में बैठे लोग देश की राजनीति बदलने का दावा कर रहे हैं। आज जो पार्टी पंजाब में है ना उसकी नियत साफ है ना वो ईमानदार है। पीएम मोदी ने कहा कि पंजाब में विज्ञापनों के दम पर विश्वासघात की तस्वीर छिपाई जा रही है।
उन्होंने कहा पंजाब की आप सरकार केंद्र की योजनाओं पर अपना सटीकर लगा रहा है।

पीएम मोदी ने आप पर बोला हमला

पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग पंजाब की सत्ता में बैठे हैं, वह बहुत घमंड से देश की राजनीति बदलने का दावा करते थे। इनकी सच्चाई आज देश देख रहा है। 2-3 दिन पहले इनके एक नेता को कोर्ट ने दोषी करार दिया। उस पर दंगे कराने का दोष है। एक IB अफसर की हत्या का दोष है। इनकी बेशर्मी देखिए, कोर्ट ने सबूतों के आधार पर फैसला दिया लेकिन ये उस पर भी सवाल उठा रहे हैं। पंजाब में ‘कट्‌टर बेईमान पार्टी’ की सरकार है। यहां की सरकार कर्ज पर मौज कर रही है।

पंजाब में किसानों को धोखा दिया जा रहा

पीएम मोदी ने कहा कि यहां आयुषमान योजना में खेल खेला जा रहा है। यहां के किसानों और नौजवानों में बहुत क्षमताएं है। पंजाब तेजी से विकसित हो सकता है। लेकिन यहां पर डबल इंजन की सरकार की जरूरत है। साथियो आपके पड़ोस में हरियाणा है। वहां 24 फसलों पर एमएसपी है। पंजाब में किसानों को धोखा दिया जा रहा है। हरियाणा में किसानों को 60 फीसदी डीए मिल रहा है। यहां कर्मचारियों को धरना देना पड़ रहा है।

Advertisement

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

इससे पहले पीएम मोदी ने हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। बाद में चंडीगढ़ में उन्होंने 10 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन किया। यहां उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के विकास से पड़ोसी राज्यों हरियाणा, पंजाब और हिमाचल का फायदा भी होता है। मैं चंडीगढ़ होता तो खुद भी PGI जाता था।

चंडीगढ़ में नए एमबीबीएस कॉलेज को मंजूरी

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में नए एमबीबीएस कॉलेज को मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही वहां पढ़ाई शुरू होगी। मंच पर चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी भी मौजूद रहे। जिन प्रोजेक्ट्स का PM ने उद्घाटन और शिलान्यास किया, उनमें विरोधी दलों के सांसदों का भी नाम लिखा था। जिनमें चंडीगढ़ से मनीष तिवारी के अलावा श्री आनंदपुर साहिब से AAP के सांसद मालविंदर कंग शामिल हैं। इस रैली में AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए विक्रमजीत साहनी, हरभजन सिंह व अशोक मित्तल भी मौजूद हैं। वहीं पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह नहीं पहुंचे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।