Loading...

हर राज्य पेपर लीक से परेशान: शिक्षा को लेकर लगातार कदम उठा रही सरकार; पीएम मोदी का वीडियो वायरल

हर राज्य पेपर लीक से परेशान: शिक्षा को लेकर लगातार कदम उठा रही सरकार; पीएम मोदी का वीडियो वायरल

Follow us

Share

PM Modi Paper Leak Bill Video : नई दिल्ली। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों को रोकने के लिए संसद ने बड़ा कदम उठाया है। लोकसभा और राज्यसभा से पेपर लीक से जुड़े संशोधन विधेयक के पारित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों और खासकर छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

पीएम मोदी ने गुरुवार रात अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। करीब 2 मिनट 26 सेकंड के इस वीडियो में उन्होंने पेपर लीक की समस्या, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और नई तकनीक के उपयोग की आवश्यकता पर विस्तार से अपनी बात रखी। वीडियो पोस्ट होने के कुछ ही समय बाद उसे बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और पसंद किया। शुरुआती कुछ ही मिनटों में लाखों लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई, जिससे यह विषय सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया।

वीडियो में प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर लीक की समस्या नई नहीं है। कई वर्षों से देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र स्तर पर होने वाली परीक्षाओं में इस तरह की घटनाएं सामने आती रही हैं। इसका सबसे अधिक नुकसान उन लाखों मेहनती छात्रों को होता है, जो ईमानदारी से परीक्षा की तैयारी करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं युवाओं का भरोसा कमजोर करती हैं और उनके भविष्य पर भी नकारात्मक असर डालती हैं। इन सबको ध्यान में रखते हुए देशव्यापी, सभी राज्यों में भी और केंद्र में भी शिक्षा पद्धति में सुधार अनिवार्य हो गया है, टेक्नोलॉजी के भरपूर उपयोग की आवश्यकता हो गई है।

Advertisement

बच्चों के लिए लगातार नए कदम उठा रही केंद्र सरकार

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि अब समय आ गया है कि देश की परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार किए जाएं। इसके लिए आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि शिक्षा व्यवस्था को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार नए कदम उठा रही है, ताकि भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

नंदन नीलेकणि को सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री ने बताया कि इस टास्क फोर्स की अध्यक्षता इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी कर रहे हैं। समिति में कुल छह सदस्य शामिल हैं, जो परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और आधुनिक बनाने के लिए सुझाव देंगे। सरकार का मानना है कि विशेषज्ञों की मदद से भविष्य में परीक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा।

पीएम के वीडियो को 17 मिनट में 8 लाख लाइक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 मिनट 26 सेकेंड के वीडियो में पेपर लीक और छात्रों से जुड़ी बातें कीं। महज 17 मिनट में उनके वीडियो पर 8 लाख से ज्यादा लाइक आ गए। वहीं खबर लिखे जाने तक 62 मिलियन व्यूज आए।

पीएम बोले- किसी भी गैंग को बख्शेंगे नहीं

पीएम मोदी ने कहा कि कोई भी पेपर माफिया, पेपर लीक करने वाली गैंग, देश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली गैंग को बख्शा नहीं जाएगा। हम संसद में बिल लेकर गए थे और जैसा मैंने आपसे वादा किया था बीते दो दिन संसद के दोनों सदनों में विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। आज कठोर कानूनों वाले प्रावधान बिल को पास किया गया।

पीएम का 8 दिन में चौथा वीडियो

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ दिन में चार वीडियो पोस्ट कर चुके है। इससे पहले पीएम मोदी ने वीडियो पोस्ट करके कहा था- हमने परीक्षा सुधार के लिए हाईपावर टास्क फोर्स का गठन किया। टीम में छह मेंबर्स हैं। इंफोसिस को-फाउंडर नंदन नीलेकणी इसके अध्यक्ष होंगे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।