Loading...

धौलपुर पुलिस की पैदल गश्त से अपराधियों में खौफ, आमजन में बढ़ा भरोसा

Top News Trending Now राजस्थान राज्य

धौलपुर पुलिस की पैदल गश्त से अपराधियों में खौफ, आमजन में बढ़ा भरोसा

Follow us

Share

Dholpur Police Foot Patrol Drive : धौलपुर। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस लगातार सघन पैदल गश्त अभियान चला रही है। पुलिस की नियमित मौजूदगी से जहां अपराधियों और असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बन रहा है, वहीं आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडीएफ) बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में प्रतिदिन नियमित पैदल गश्त की जा रही है। थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमें प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों, स्कूल-कॉलेजों के आसपास तथा संवेदनशील इलाकों में लगातार भ्रमण कर रही हैं।

संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही पुलिस

गश्त के दौरान पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। साथ ही पुलिसकर्मी व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों और आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुन रहे हैं। अभियान के दौरान लोगों को साइबर अपराधों से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

Advertisement

एसपी बोले, अपराधों पर अंकुश लगाना जरूरी

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि धौलपुर पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराधों की रोकथाम कर जिले में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना भी है। नियमित पैदल गश्त से पुलिस की सतत उपस्थिति बनी रहती है, जिससे असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगता है और आमजन स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस करते हैं। धौलपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या अपराध की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाने अथवा पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9530411842 एवं 9530411843 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।