Loading...

पाकिस्तान की मंशा है भारत में हिंदू मुस्लिम के बीच दंगे हो

Jaipur

Follow us

Share

  • पाकिस्तान की यह भी मंशा हो सकती है कि भारत के बहुसंख्यक हिंदू मुसलमानों पर हमला कर दें और देश में गृहयुद्ध हो जाए जिससे पाकिस्तान भारतीय सेना से बिना लड़े युद्ध जीत जाए।
  • भारत में नफरत फैलाने वाले पाकिस्तान के जाल में फंसते जा रहे हैं ।

एम. खान

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने बड़े प्रचार-प्रसार और प्रोपेगंडा के साथ भारतीय पर्यटकों को उनका धर्म पूछ कर 28 लोगों को गोलियां चलाकर शहीद कर दिया। जब तक सुरक्षा बल पहुंचते आतंकवादी अपना काम करके निकल लिए। देश में यह पहली बार हुआ कि आतंकवादियों ने लोगों से इस्लामिक कलमा पढ़ने के लिए कहा। आतंकवादियों को पाकिस्तान से फंड एवं ट्रेनिंग मिलता है और भारत में अराजकता फैलाने की पूरी कोशिश करते हैं। जिससे भारत में अशांति बनी रहे और भारत की साख विश्व स्तर पर खराब होती रहे है। पाकिस्तान जानता है कि वह भारत का युद्ध में आमना-सामना नहीं कर सकता है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी पूरी जानकारी रखती है कि भारत का धार्मिक, सामाजिक एवं आर्थिक मिजाज कैसा है। भारत में पाकिस्तान के एजेंट हैं। पाकिस्तानी एजेंटो के द्वारा भारत की सभी गतिविधियों की आईएसआई जानकारी रखती है।

भारत के बहुसंख्यक हिंदू और मुसलमानों में टकराव-

 पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष मुनीर खान ने एक बार नहीं दो बार बयान दिया कि हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ नहीं रह सकते हैं। इसके पीछे पाकिस्तान की साजिश का अंदाजा लगाया जा सकता है। आतंकवादियों ने भी इस्लामिक कलमा पूछ कर भारतीय नागरिकों पर गोलियां चलाईं। इसके पीछे पाकिस्तान का भारत को फँसाने का जाल नजर आता है। पाकिस्तान भारत में हिंदू मुस्लिम का फसाद चाहता है। आतंकवादियों की घृणित कृत्य से भारत का बहुसंख्यक हिंदू वर्ग नाराज हो जाए और वह भारत के अंदर ही मुस्लिम समुदाय के लोगों पर हमला कर दें और देश में अराजकता, अशांति एवं गृह-युद्ध जैसी स्थिति बन जाए। छुटपुट घटनाएं पहलगाम की घटना के विरोध में सामने भी आई, लेकिन देश का हिंदू वर्ग और मुस्लिम वर्ग पाकिस्तान के नापाक इरादों को समझ गया और एकजुट होकर पाकिस्तान के खिलाफ खड़ा हो गया, सरकार के हर कदम के साथ चलने लगा। पाकिस्तान की नापाक हरकतें नाकाम हो गई। पाकिस्तान भारत में गृह-युद्ध भड़का कर बिना युद्ध के ही जीतना चाहता था।

भारत में एक दूसरे पर हमला करने वाले पाकिस्तान के समर्थक

जब भारत-पाकिस्तान में तनाव चरम सीमा पर है, ऐसी स्थिति में हर नागरिक का कर्तव्य है कि पाकिस्तान की हरकतों का जवाब देने में भारत सरकार का साथ दें। ऐसी स्थिति में कोई भी व्यक्ति, ग्रुप एवं समुदाय नफरत फैला कर दंगे भड़काने, धार्मिक पहचान के साथ मारपीट करने, हत्या करने का काम करता है तो उनको पाकिस्तान का समर्थक ही माना जाएगा। ऐसे लोगों पर सरकार की सख्ती दिखाई देनी चाहिए। क्योंकि भारत में आंतरिक अशांति फैलाना, दंगे होना आदि गतिविधियों को पाकिस्तान पैदा करना चाहता है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।