Loading...

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर बालकृष्ण गोयल ने जयपुर में विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर बालकृष्ण गोयल ने शुक्रवार को जयपुर जिले के गांधीनगर में स्थित शिशु गृह और बालिका गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड संधारण में खामियां पाई गईं। इस पर अधीक्षक को निर्देश दिए गए कि संबंधित कर्मचारी से रिकॉर्ड को सही तरीके से पूरा करवाया जाए और आयोग को इसकी जानकारी दी जाए। इसके बाद गोयल ने घाट गेट स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मुकुल कविया को दो दिन तक विद्यालय में उपस्थित रहकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। श्री गोयल ने बच्चों से बातचीत करते हुए उन्हें प्रेरणा और लक्ष्य से जुड़ी बातें बताईं। साथ ही उन्हें गुड टच और बेड टच की जानकारी भी दी। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को जिले के सभी विद्यालयों और बच्चों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया। इसके अलावा विद्यालय की गरिमा पेटी को स्कूल की बाहरी दीवार पर लगाने के निर्देश भी दिए गए। गोयल ने संजय बाजार स्थित आंगनबाड़ी केंद्र रैगरों की कोठी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निर्देश दिए गए कि बच्चों की संख्या बढ़ाई जाए और गर्भवती महिलाओं को समय पर पोषाहार दिया जाए। इसके बाद उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित जामडोली वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया, जहां की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। श्री गोयल ने सुझाव दिया कि प्रशासन को ऐसी संस्थाओं को जिला स्तर पर सम्मानित कर प्रोत्साहित करना चाहिए। निरीक्षण के अंत में केंद्रीय कारागृह का भी दौरा किया गया जहां भोजन और चिकित्सा व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। उन्होंने नवाचारों के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने पर जोर दिया और बंदियों एवं कारागृह कर्मचारियों द्वारा व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।