Loading...

देश में मानसून पूरी तरह सक्रिय; कई राज्यों में सड़कें बनीं दरिया, बारिश से जनजीवन बेहाल

देश में मानसून पूरी तरह सक्रिय; कई राज्यों में सड़कें बनीं दरिया, बारिश से जनजीवन बेहाल

Follow us

Share

IMD Rainfall Update In India : नई दिल्ली/जयपुर। देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश समेत 18 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। गुरुवार को दिल्ली समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में बुधवार रात से जारी बारिश ने सुबह मूसलाधार रूप ले लिया। बारिश केचलते दिल्ली-एनसीआर की ज्यादातर सड़कों पर वाहन जाम में फंसे रहे। वहीं महाराष्ट्र के ठाणे में कचरे का पहाड़ ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई और 136 घर क्षतिग्रस्त हुए। इधर, केरल और राजस्थान में भी बारिश काफी नुकसान हो गया। इसके अलावा उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्यानाचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे और नालूपानी के पास गंगोत्री हाईवे लैंडस्लाइड से बंद हैं। यमुनोत्री मार्ग बंद होने से करीब 1000 यात्री फंसे हैं। प्रशासन ने 10 जिलों में बारिश के चलते स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई।

यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार

यूपी में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार को 69 शहरों में गुरुवार को बारिश हुई। बारिश की अलग-अलग घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई। बुलंदशहर में मस्जिद की पुरानी दीवार गिरने से एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत हो गई। हरदोई में 2 बहनें नदी में बह गईं। मौसम विभाग (IMD) ने आज 49 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम को देखते हुए मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और गाजियाबाद समेत 13 जिलों में 12वीं तक के स्कूल बंद हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से बना बारिश का सिस्टम अब मध्य प्रदेश के आसपास पहुंच गया है। इसका असर यूपी में भी पड़ रहा है। इसलिए प्रदेश में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। अगले 5 दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

एमपी में 4 दिन तेज बारिश का अनुमान

मध्य प्रदेश में गुरुवार को भी बारिश का दौर रहा। प्रदेश में भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत 32 जिलों में सामान्य से ज्यादा पानी गिरा। IMD (मौसम केंद्र) की मानें तो पूरे जुलाई पानी बरसेगा। इससे आंकड़ा और भी बढ़ जाएगा। मौसम विभाग ने 4 दिन तक प्रदेश में कहीं तेज तो कहीं हलकी बारिश का अनुमान जताया है। पन्ना और सतना जिले में भारी बारिश का अलर्ट है। 24 घंटे के दौरान यहां 4 इंच या इससे ज्यादा पानी गिर सकता है।

राजस्थान के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और फलोदी क्षेत्र में गुरुवार को मानसून की एंट्री हुई। इधर, पूर्वी राजस्थान के अजमेर, बारां, करौली और धौलपुर में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 6 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि राज्य में अब मानसून की बारिश का दौर कमजोर पड़ गया है। 11 जुलाई से मानसून के कमजोर फेज की शुरुआत होगी। कमजोर मानसून के चलते जुलाई में भी कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के ऊपर रिकॉर्ड हो रहा है।

Advertisement

मानसून ने पूरा देश कवर किया

मानसून आमतौर पर 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है, लेकिन इस बार यह एक दिन देरी से पहुंचा। सामान्य तौर पर मानसून को पूरा देश कवर करने में 38 दिन लगते हैं। इस बार यह 36 दिन में पूरे देश में पहुंच गया। लगातार पांचवां साल है, जब मानसून ने 38 दिन से कम समय में पूरे देश को कवर किया है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।