Loading...

महाराष्ट्र में TET पेपर लीक, परीक्षा से एक दिन पहले एग्जाम स्थगित… कांग्रेस ने बोला हमला

महाराष्ट्र में TET पेपर लीक, परीक्षा से एक दिन पहले एग्जाम स्थगित… कांग्रेस ने बोला हमला

Follow us

Share

Maharashtra TET 2026 : ठाणे। महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (Maharashtra TET 2026) का प्रश्नपत्र करीब 24 घंटे पहले लीक हो गया। यह परीक्षा रविवार को होनी थी। महाराष्ट्र स्टेट एग्जामिनेशन काउंसिल (MSEC) ने इसके बाद परीक्षा स्थगित कर दी है। नई तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, 27 जून 2026 की सुबह, भिवंडी में कुछ लोगों के पास प्रश्न पत्र से जुड़ी जानकारी होने की गुप्त सूचना मिलने पर भिवंडी पुलिस ने उस जगह पर छापा मारा। इसके बाद, पुष्टि के लिए महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के अधिकारियों को बुलाया गया। जांच करने पर पता चला कि इन लोगों के पास मौजूद कुछ सवाल TET जून 2026 के प्रश्न पत्र के सवालों से मेल खाते थे। नतीजतन, भिवंडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि संख्या नहीं बताई है।

1,729 सेंटर पर होनी थी परीक्षा

महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) रविवार को आयोजित होनी थी। परीक्षा में 4.28 लाख ज्यादा उम्मीदवार शामिल होने वाले थे। महाराष्ट्र में टीचर बनने के लिए या जो पहले से सरकारी टीचर हैं, उनके लिए भी TET कंपलसरी है। इस परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 1,729 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। वहीं परीक्षा को लेकर 18,000 एआई आधारित CCTV कैमरे लगाए गए थे। परीक्षा को लेकर हर केंद्र की निगरानी राज्य और जिला कंट्रोल रूम से होनी थी। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के लिए बायोमेट्रिक और फेस रिकग्निशन की व्यवस्था थी। वहीं परीक्षा में आने वाले अभ्यर्थी की मेटल डिटेक्टर से जांच की जानी थी। परीक्षा को लेकर राज्य सरकार ने स्टूडेंट्स को मोबाइल, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक थी। प्रवेश के लिए आधार, पैन, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे पहचान पत्र जरूरी थे।

राजनीतिक बयान बाजी तेज

मामला प्रकाश में आने पर विपक्षी राजनीतिक दलों ने सरकार पर तीखा हमला किया। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के पूर्व महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष ने एक्स पर लिखा, ‘नीट पेपर लीक होने के बाद अब ठाणे में फिर से शिक्षक बनाने वाली टीईटी (TET) परीक्षा का पेपर लीक हो गया। वाह रे भाजपा सरकार! पार्टी चुराते हो, सांसद चुराते हो, विधायक चुराते हो… अरे कम से कम बच्चों के पेपर तो छोड़ दो, वो तो मत चुराओ!’ वहीं, भिवंडी विधायक रईस शेख ने लिखा, ‘कल NEET, आज TET। अब अगला कौन सा एग्जाम है? पेपर लीक होना अब कोई इत्तेफाक नहीं है, बल्कि यह प्रशासनिक नाकामी का सबूत है। सरकार की अक्षमता का खामियाजा लाखों छात्र भुगत रहे हैं। शिक्षा मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।’

Advertisement

कब होगी परीक्षा?

इस मामले के सिलसिले में कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। कथित लीक के बाद, महाराष्ट्र शिक्षा विभाग ने रविवार को होने वाली टीईटी परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है। विभाग द्वारा आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद परीक्षा की नई तारीख की घोषणा किए जाने की उम्मीद है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।