अभिनेता सैफ अली पर हमला एक बड़ी साजिश की ओर संकेत कर रहा है ?
-इससे पहले मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या एवं सलमान खान के घर हमला ऐसे ही नहीं किया गया
-उत्तर प्रदेश में अतीक अहमद एवं मुख्तार अंसारी को मरवा दिया गया
जयपुर। मुंबई में अभिनेता सैफ अली खान पर घर में घुसकर चाकू से हमला किसी बड़ी साजिश की ओर संकेत कर रहा है । आरोपी को पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक बता दिया । जबकि आरोपी शरीफुल इस्लाम के वकील ने उसे मुंबई में 7 साल से रहना बताया। आरोपी को तुरंत वकील भी मिल गया। इससे तय माना जा रहा है कि आरोपी पर कमजोर धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा और उसे बचा लिया जाएगा । देश में कहीं भी चुनाव होते हैं तो देश में मुस्लिम शख्सियतों पर हमले बढ़ जाते हैं या किसी की हत्या कर दी जाती है । महाराष्ट्र चुनाव से पहले विधायक बाबा सिद्दीकी की गोली मार कर हत्या कर दी गई और उसके बाद अभिनेता सलमान खान के घर पर हमला करने की कोशिश हुई । मुस्लिम शख्सियत पर हमले और हत्या के बाद आरोपियों को बचाने की कोशिश होती है और मीडिया की लीपापोती के बाद मामले को दबा दिया जाता है । उत्तर प्रदेश में मुस्लिमों के नेता मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद की पुलिस सुरक्षा के होते हुए भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। उत्तर प्रदेश में केरल के एक ईमानदार पत्रकार सिद्दीक कप्पन को झूठे मुकदमे लगाकर एक लंबे समय तक जेल में रखा गया । चुनाव प्रचार के दौरान उत्तर प्रदेश में ही एआईएमआई प्रमुख सांसद असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर गोली चलाई गई । ये हमले क्या आम गुंडों द्वारा किए जा रहे हैं ? यह हमले आम मुसलमानों, मुस्लिम बिजनेसमैन एवं मुस्लिम राजनीतिज्ञों में भय पैदा करने के उद्देश्य के लिए होते हैं, क्योंकि देश में सकारात्मक राजनीति की जगह नकारात्मक राजनीति ने ले ली है। नकारात्मक राजनीति में भय, नफरत, झूठ एवं सांप्रदायिकता आम बात होती है ।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
