Loading...

होर्मुज में तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, एक भारतीय की मौत, UAE ने ईरान पर लगाए गंभीर आरोप

होर्मुज में तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, एक भारतीय की मौत, UAE ने ईरान पर लगाए गंभीर आरोप

Follow us

Share

तेल अवीव/तेहरान। पश्चिम एशिया में एक बार फिर युद्ध की शुरुआत हो गई है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। होर्मुज स्ट्रेट में ईरान ने UAE के दो तेल टैंकरों पर क्रूज मिसाइलों से हमला किया है। यूएई के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक मोंबासा और अल बहिया नाम के इन टैंकरों पर हमले में एक भारतीय की मौत हो गई, जबकि 6 भारतीयों समेत 8 लोग घायल हैं। ईरान ने हमले की बात स्वीकार कर ली है।

यूएई ने जवाबी कार्रवाई की धमकी दी

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने बहरीन के अल-जुफैर सैन्य अड्डे और अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट के ठिकाने पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। साथ ही जॉर्डन के एक एयरबेस पर मौजूद अमेरिकी सैनिकों और अहम सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। ईरान के हमले के बाद यूएई ने तल्ख तेवरों में ईरान को चेतावनी दे डाली है। अमेरिका ने भी ईरान पर बड़े पैमाने पर जवाबी सैन्य कार्रवाई की। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, करीब पांच घंटे तक चले हमलों में बुशहर, चाबहार, जास्क, कोनार्क, अबू मूसा और बंदर अब्बास स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।

अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोलान्ड ट्रम्प ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर 20 फीसदी टैक्स लगाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा करेगा। इसके बदले हर कार्गो पर 20 फीसदी शुल्क वसूलेगा। ईरानी जहाजों और उसके ग्राहकों पर नई पाबंदियां लागू कीं।

अमेरिका ने ईरान के सबमरीन और नेवल बेस पर हमला किया

CENTCOM ने बंदर अब्बास स्थित सबमरीन और नेवल मेंटेनेंस फैसिलिटी पर सी-ड्रोन से हमला किया। अईरान की नौसैनिक क्षमता को निशाना बनाया। वहीं इस मामले में ईरान के सुप्रीम लीडर के सलाहकार मोहम्मद मोखबर ने कहा कि होर्मुज पर कंट्रोल नहीं छोड़ेंगे। अमेरिका के दखल और दबाव के आगे नहीं झुकेंगे।

Advertisement

हूतियों ने सऊदी अरब पर मिसाइलें दागी

अमेरिका के हमले के बाद ईरान ने कई खाड़ी देशों को निशाना बनाया है। हालांकि उसने सऊदी अरब के खिलाफ थोड़ा संयम रखा है, लेकिन अब ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर भी मिसाइल दाग दी है। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के अबहा एयरपोर्ट पर मिसाइल हमला किया है। हूतियों का कहना है कि सऊदी की तरफ से यमन में सना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला किया गया था और उसी के जवाब में यह मिसाइल हमला किया गया है। एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने सऊदी अरब को सना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले का समर्थन दिया था। ऐसे में आशंका है कि अब सऊदी अरब भी कार्रवाई कर सकता है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।