Loading...

श्रीमद् भागवत कथा में पत्नी ने किया डांस; नाराज पति ने उठाया खौफनाक कदम, एमपी में दिल दहला देने वाली कहानी

श्रीमद् भागवत कथा में पत्नी ने किया डांस; नाराज पति ने उठाया खौफनाक कदम, एमपी में दिल दहला देने वाली कहानी

Follow us

Share

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। माताबसैया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक युवक ने पत्नी और दो बेटों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक शिकारपुर रेलवे फाटक पहुंचा और ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। एक साथ परिवार के चार लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, बलराम सिंह कुशवाहा (32) ने कथित तौर पर अपनी पत्नी रविता (28), दो बेटे आरव (10) और अतुल (7) की हत्या कर दी। इसके बाद उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

बसैया थाना प्रभारी विवेक तोमर ने बताया कि वारदात घर के आंगन में हुई। घर चारों ओर से ऊंची बाउंड्री से घिरा हुआ है। शनिवार सुबह पड़ोसियों ने देखा कि घर का मुख्य गेट बाहर से बंद है। शक होने पर उन्होंने बाउंड्री के ऊपर से झांककर अंदर देखा तो महिला और दोनों बच्चों के शव पड़े मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

पत्नी के डांस वीडियो को लेकर नाराज था

पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि बलराम बेंगलुरू में मार्बल घिसाई का काम करता था। एक माह पहले ही गांव लौटा था। उसकी पत्नी रविता ने एक माह पहले गांव की श्रीमद् भागवत कथा में डांस किया था, जिसका वीडियो गांव के कुछ लड़कों ने बनाकर बलराम को वॉट्सएप कर दिया था। जिसके बाद से बलराम नाराज था। इस बात को लेकर दोनों के बीच एक माह से विवाद चल रहा था। कुछ दिनों के लिए रविता मायके भी रहने चली गई थी। तीन दिन पहले ही वह वापिस सुसराल लौट आई थी। बताया जा रहा है कि बलराम रविता के बाजार जाने पर भी नाखुश रहता था।

Advertisement

तीनों की मौके पर हुई मौत

पुलिस के मुताबिक, बलराम सिंह ने देर रात अपनी पत्नी रविता पर कुल्हाड़ी से हमला किया। इसके बाद उसने दोनों बेटों पर वार किए। घटना की सूचना मिलते ही माता बसैया थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।