Loading...

चुनाव आयोग ने 5 प्रदेशों से हटाई गई आचार संहिता, सिर्फ फाल्टा सीट पर जारी रहेगी, जानें कारण

Follow us

Share

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने हाल ही में 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद आदर्श आचार संहिता हटा दी है। भारत निर्वाचन आयोग के अवर सचिव प्रफुल्ल अवस्थी की तरफ से पत्र जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि 4 मई को असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 2026 के विधानसभा चुनाव मतगणना के बाद इन चारों राज्यों और पुडुचेरी के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इसके साथ ही गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नागालैंड और त्रिपुरा में हुए उपचुनावों के परिणाम भी आ गए हैं। इसलिए इन सभी राज्यों में आचार संहिता तुरंत प्रभाव से खत्म कर दी गई है।

इस एक सीट पर अपवाद

चुनाव आयोग ने साफ किया है कि पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट (निर्वाचन क्षेत्र क्रमां- 144) पर दोबारा मतदान कराया जाएगा। चुनाव के दौरान गड़बड़ी के कारण आयोग ने यहां फ्रेश पोल का आदेश दिया है। इसलिए सिर्फ फलता सीट पर आचार संहिता अभी लागू रहेगी। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को फलता में वोटिंग हुई थी। हालांकि, चुनाव आयोग ने गंभीर चुनावी अपराधों का हवाला देते हुए फलता में चुनाव को रद्द कर दिया और 21 मई को फिर से मतदान करने का आदेश दिया है। फलता में चुनाव का परिणाम 24 मई को जारी किया जाएगा।

Advertisement

आचार संहिता हटने से क्या बदलाव होगा?

आपको बता दें कि चुनाव आयोग की ओर से आचार संहिता हटा लेने के बाद अब असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की सरकारें नई योजनाओं का ऐलान, तबादले, भर्तियां और नीतिगत फैसले ले सकेंगी। निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव की घोषणा करने के बाद से इन सभी कामों पर रोक लगी थी।

जानें कौन कहां जीता?

आपको बता दें कि 5 प्रदेशों में हुए चुनाव में पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई है। वहीं, पुडुचेरी में एनडीए गठबंधन की सरकार को फिर से सत्ता मिली है। तमिलनाडु में चुनाव परिणाम त्रिशंकु रहा है और यहां एक्टर थलापति विजय की पार्टी टीवीके को सबसे ज्यादा 108 सीटें मिली हैं। इसके अलावा केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन ने सरकार बनाई है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।