वर्षाजनित परिस्थितियों से प्रभावितों तक जल्द से जल्द राहत पहुंचाना हों सुनिश्चित- जोगाराम पटेल
जिला प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने रविवार को जयपुर जिला कलेक्ट्रेट में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने राहत, बचाव कार्य, फसल और पशु हानि का त्वरित आकलन और मुआवजा देने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों को पानी निकासी, वैकल्पिक आश्रय स्थल, फॉगिंग और स्वास्थ्य सेवाओं का समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया। Read More
