Loading...

निःशुल्क मेडिकल फिजियोथेरेपी कैंप का आयोजन

जयपुर

Follow us

Share

आमजन ने लिया निशुल्क स्वास्थ्य लाभ

-कर्बला स्थित हज हाउस में कैंप का आयोजन

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। राजधानी जयपुर के कर्बला स्थित हज हाउस में जेएनयू हॉस्पिटल के तत्वाधान और जयपुर फिजियोथैरेपिस्ट नेटवर्क के अंतर्गत फ्री फिजियोथेरेपी मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।  रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक  फ्री चेकअप कर त्वरित उपचार किया। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मो. रफ़ीक़ और डॉ. एम डी रेहान ने बताया की कार्यक्रम मे राजस्थान खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री अमीन पठान और सीनियर IPS  शरत चौधरी सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

फिजियोथेरेपी कैंप का आयोजन-

शरीर के विभिन्न व्यायाम और उनकी सही मुद्राओं के महत्व, दर्द से बचाव और दैनिक कार्यों में सावधानी बरतने के बारे में चर्चा की। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मो. रफ़ीक़ और डॉ. एम डी रेहान ने कहा की इस कैंप का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और फिजियोथेरेपी के फायदों के बारे में जागरूक करना था। जैसे फिजियोथेरेपी की आवश्यकता विभिन्न प्रकार की शारीरिक समस्याओं, चोटों और बीमारियों से उबरने, दर्द से राहत पाने, शारीरिक कार्यक्षमता बढ़ाने और स्वास्थ्य व फिटनेस में सुधार करने के लिए होती है। खेल की चोटों, हृदय और फेफड़ों की स्थितियों, तंत्रिका संबंधी बीमारियों, पीठ दर्द, गर्दन दर्द, गठिया या मोच जैसी मस्कुलोस्केलेटल समस्याओं के कारण होने वाले दर्द, मधुमेह, हृदय रोग, स्ट्रोक, अस्थमा और कैंसर जैसी दीर्घकालिक या गंभीर बीमारियों में शारीरिक कार्यक्षमता को बनाए रखने और सुधारने में सहायक होती है। विकलांगता को कम करना, मस्तिष्क या रीढ़ की हड्डी में चोट या पार्किंसंस जैसी बीमारियों के कारण आई विकलांगता में गतिशीलता को बेहतर बनाने में मदद करती है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।