ओएसिस यूनानी क्लिनिक का उद्घाटन
राजस्थान हाईकोर्ट बार काउंसिल के चेयरमैन एवं एडिशनल एडवोकेट जनरल भुवनेश शर्मा ने किया क्लिनिक का उद्घाटन
जयपुर (रॉयल पत्रिका) I जयपुर के शास्त्री नगर क्षेत्र के रामनगर में एक और यूनानी क्लिनिक का शुभारंभ किया गया है I इस यूनानी क्लिनिक को “ओएसिस यूनानी क्लिनिक” के नाम से चलाया जाएगा I ओएसिस यूनानी क्लिनिक का उद्घाटन रविवार 24 अगस्त 2025 को समारोह के विशेष अतिथि राजस्थान हाईकोर्ट बार काउंसिल के चेयरमैन एवं एडिशनल एडवोकेट जनरल भुवनेश शर्मा, समारोह के मुख्य अतिथि रिटायर्ड मेडिकल ऑफिसर (यूनानी) डॉ. फरहान मंसूरी, सम्माननीय अतिथि राजस्थान वक्फ़ ट्रिब्यूनल जयपुर के सदस्य एडवोकेट शमीम अहमद कुरैशी के हाथों किया गया I ओएसिस यूनानी क्लिनिक पर ऐसे मरीजों का इलाज किया जाएगा, जो यूनानी पैथी में इलाज करवाना पसंद करते हैं I ओएसिस यूनानी क्लिनिक का संचालन डॉ. तंजील खान एवं डॉ. सारा खान द्वारा किया जाएगा I दोनों ने ही यूनानी पैथी में डॉक्टर की डिग्री ली है I सबसे बड़ी बात यह है कि इन्होंने ओएसिस यूनानी क्लिनिक पर विशुद्ध रूप से यूनानी पैथी में इलाज करने का निश्चय किया है I वर्तमान में बड़ी संख्या में लोग यूनानी और आयुर्वेद पैथी में इलाज करवाना पसंद करते हैं I सभी जानते हैं कि यूनानी पैथी के इलाज के कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं I यूनानी पैथी में इलाज से बीमारी भी जड़ से खत्म हो जाती है I इस अवसर पर एडवोकेट इकबाल खान, गुलाम मुर्तुजा, एडवोकेट मुनाजिर इस्लाम, ताज मोहम्मद, सैयद मासूम अली एडवोकेट वसीम खान और हितेंद्र सिंह सहित कई लोग शामिल हुए इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि यह क्लीनिक यूनानी चिकित्सा पद्धति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और जयपुर वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा I
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
