Loading...

लाल डूंगरी कचरा डिपो के विरोध में स्थानीय निवासियों का प्रदर्शन

जयपुर

Follow us

Share

हूपर रोककर नहीं डालने दिया कचरा, विधायक ने नहीं किया सहयोग

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। लाल डूंगरी क्षेत्र में स्थित कचरा डिपो के विरोध में रविवार को स्थानीय निवासियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम के हूपर को रोककर कचरा डालने से मना कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि डिपो से उठने वाली तेज़ बदबू और मच्छर-मक्खियों के कारण आसपास की कॉलोनियां- उत्तम नगर, सुंदर नगर, वन विहार, प्रभात कॉलोनी, रहीमन कॉलोनी, अनस विहार, लक्ष्मी नारायणपुरी, गणेशपुरी आदि- गंभीर रूप से प्रभावित हैं। बदबू और गंदगी से इन इलाकों में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। निवासियों ने नाराज़गी जताते हुए बताया कि क्षेत्र के विधायक रफीक़ खान ने इस मामले में कोई सहयोग नहीं किया और मौके पर आने से भी मना कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह इलाका अल्पसंख्यक बहुल होने के बावजूद सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही कचरा डिपो हटाने की कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

दूसरी तरफ नगर निगम हेरीटेज जयपुर शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए बड़े-बड़े दावे करता है। लेकिन लाल डूंगरी कचरा डिपो जो आबादी के बीचो-बीच में बना हुआ है, उसे ही नहीं हटा पा रहा है। नगर निगम हेरिटेज के अधिकारी एवं महापौर नाकाम हो रहे हैं। जबकि लोग बदबू, गंदगी से बीमार हो रहे हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।