Loading...

जयपुर

जयपुर

default-image

जयपुर जिला ऑटो यूनियनों ने 6 अक्टूबर 2025 को परिवहन विभाग की नीतियों के विरोध में हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियनों का आरोप है कि ऑटो रिक्शा परमिट बढ़ाने और स्टैंडों से अतिक्रमण हटाने जैसे महत्वपूर्ण फैसलों को विभाग ने अब तक लागू नहीं किया। Read More

जनता बाजार में अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों की प्रेसवार्ता

जयपुर

29 सितंबर को जनता बाजार के व्यापारियों ने प्रेसवार्ता कर 35 साल से बंद दुकानों के ध्वस्तीकरण और बाहुबलियों द्वारा अवैध कब्जे पर चिंता जताई। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम के कुछ अधिकारी और स्थानीय पार्षद इन कब्जों में शामिल हैं। उन्होंने प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रतापगढ़ में स्व. नंदलाल मीणा को अर्पित की श्रद्धांजलि, चित्तौडगढ में जिला कार्यसमिति को किया संबोधित

जयपुर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने चित्तौड़गढ़ में जिला कार्यसमिति बैठक को संबोधित किया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठित रहने और जनता के कल्याण के लिए मेहनत करने का संदेश दिया। राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सुधारों और विकास योजनाओं की उपलब्धियों का उल्लेख किया। इससे पहले उन्होंने प्रतापगढ़ में स्व. नंदलाल मीणा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार से मिलकर संवेदना…

default-image

ब्राइट फ्लॉवर्स सैकण्डरी स्कूल के छात्रों का मॉडल मैकिंग में तृतीय स्थान आया

जयपुर

ब्राइट फ्लॉवर्स सैकण्डरी स्कूल के छात्रों ने 17 सितंबर 2025 को खण्डेलवाल कॉलेज, जयपुर में हुए SVHPS कार्यक्रम में मॉडल मैकिंग प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र-छात्राओं ने शहरी विकास पर नवाचारी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया।

ज्वैलरी शोरूम में लूट और हत्या का प्रयास, 7 घंटे में अपराधी दबोचे!

जयपुर

जयपुर के माणकचौक थाना क्षेत्र में लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास एक ज्वैलरी शोरूम में दिनदहाड़े लूट और हत्या के प्रयास की घटना हुई। पुलिस ने 7 घंटे के भीतर HS समेत चार आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया। CCTV फुटेज ने अपराधियों की पहचान में मदद की।

नाई की थड़ी के उलेमाओं की जवाहर एकेडमी में हुई अहम मीटिंग

जयपुर

जयपुर के नाई की थड़ी स्थित जवाहर एकेडमी में मस्जिदों के इमामों की अहम मीटिंग हुई। इस बैठक में नशे की लत से ग्रसित युवाओं के खिलाफ सख्ती, वोटर जागरूकता और हिन्दू-मुस्लिम सौहार्द बढ़ाने पर जोर दिया गया। मीटिंग की शुरुआत क़ुरान की तिलावत से हुई और समापन दुआ के साथ हुआ।

default-image

153 मोबाइल बरामद, लाखों की ठगी रकम पीड़ितों को रिफंड

जयपुर

जयपुर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। 19 ठग गिरफ्तार, ₹1.16 करोड़ नकद, 153 मोबाइल और 114 फर्जी सिम बरामद। पीड़ितों को ठगी की रकम लौटाई गई।

आमेर रोड़ दशहरा कोठी पर रावण का दहन

जयपुर

जयपुर में आमेर रोड दशहरा कोठी पर भव्य रावण दहन समारोह आयोजित हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शोभायात्राएं शामिल रहीं। विधायक बालमुकुंदाचार्य ने हिस्सा लिया और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया।

जयपुर में वांगचुक की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन, सड़कों पर गूंजे नारे

जयपुर

जयपुर में सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के विरोध में 4 अक्टूबर को गांधी चौक पर नागरिक समिति और पर्यावरण मित्र के बैनर तले प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने उनकी रिहाई की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

default-image

SDPI ने RSS के सम्मान में सिक्का और डाक टिकट जारी करने की निंदा की

जयपुर

SDPI ने RSS के सम्मान में सिक्का और डाक टिकट जारी करने को राष्ट्रीय शर्म बताया है। पार्टी ने केंद्र सरकार से इसे वापस लेने और ऐसे कदम उठाने से बचने की मांग की है

1 44 45 46 47 48 175