आमेर रोड़ दशहरा कोठी पर रावण का दहन
दशहरे पर निकली शोभायात्राएं, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। “सत्य की जीत और असत्य के अंत का प्रतीक पर्व… विजयदशमी… जयपुर में हर साल की तरह इस बार भी पूरे धूमधाम से मनाया गया। आमेर रोड स्थित दशहरा कोठी पर भव्य महोत्सव आकर्षण का केंद्र बन गया। जहां भारी संख्या में लोग जुटे और पूरा माहौल– जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। आमेर रोड दशहरा कोठी पर हुआ ऐतिहासिक रावण दहन… जहां हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने शिरकत कर सत्य सनातन धर्म पर संवाद किया। इसके बाद जैसे ही रावण का पुतला धधकते अग्नि में समाया… इस दौरान सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए गए। कार्यक्रम स्थल पर एडीसीपी नॉर्थ डॉ. दुर्ग सिंह और ब्रह्मपुरी थानाधिकारी राजेश गौतम मय जाब्ते मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात को सुचारू बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।” इस अवसर पर चारों ओर गूंज उठा – बुराई पर अच्छाई की विजय का उद्घोष।”
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
