सम्मान से उत्कृष्ट कार्यों को मिलती है पहचान- डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा
मानवता और परोपकार को समर्पित समर्पण संस्था ने जयपुर के सियाम ऑडिटोरियम में अपना 10वां राष्ट्र स्तरीय समर्पण समाज गौरव 2025 अवॉर्ड समारोह आयोजित किया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने कहा कि उत्कृष्ट कार्यों को सम्मान देने से पहचान, ऊर्जा और प्रोत्साहन मिलता है, और जीवन तभी सार्थक होता है जब हम समाज को वापस कुछ लौटाने की प्रवृत्ति रखते हैं। Read More
