गलता गेट थाना पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों को पकड़ा
7 भारी वाहन और एक ऑपन जीप को जब्त किया
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करन शर्मा आई.पी.एस. ने बताया कि राज्य में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय द्वारा 4 नवंबर से 18 नवंबर 2025 तक 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान संचालित किया गया है।
अभियान के उद्देश्य और निर्देश
अभियान के मुख्य निर्देश हैं:
- सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं मृत्यु दर घटाना।
- यातायात नियमों के पालन को सख्ती से लागू करना।
- सड़क उपयोगकर्ताओं में जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना बढ़ाना।
- सड़क अधोसंरचना एवं आपातकालीन सहायता प्रणाली को सुदृढ़ करना।
इसके तहत, थाना क्षेत्र से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 48 पर यातायात सुदृढ़ करने, ओवर लोडिंग वाहनों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा रोंग साईड वाहन चलाने वालों के खिलाफ अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
कार्रवाई का विवरण
- सुपरविजन: डॉ. दुर्गसिंह राजपुरोहित (अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम)
- निर्देशन: हरिशंकर शर्मा (सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज जयपुर उत्तर)
- नेतृत्व: धर्म सिंह (पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना गलतागेट जयपुर उत्तर)
दौराने कार्यवाही विशेष अभियान के तहत:
- नेशनल हाईवे पर चलने वाले कुल 4 ओवर लोडिंग भारी वाहन जब्त किए गए।
- एक बिना नंबरी ओवर लोडिंग भारी वाहन जब्त किया गया।
- एक ट्रक चालक को शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर जब्त कर गिरफ्तार किया गया।
- एक ऑपन जीप को शराब पीकर हाईवे पर उत्पात मचाने पर जब्त किया गया।
अन्य विभागों का सहयोग
ओवर लोडिंग व जब्त 6 भारी वाहनों के संबंध में अग्रिम कार्यवाही हेतु खनन विभाग एवं परिवहन विभाग को सूचित किया गया।
- दोनों विभागों द्वारा नियमानुसार उक्त सभी भारी वाहनों के खिलाफ जब्त कर जुर्माना लगाया गया।
पुलिस थाना गलतागेट जयपुर उत्तर द्वारा विशेष अभियान के तहत ओवर लोडिंग, रोंग साईड, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
