Loading...

शख्सियत

चौमूं

जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं गरीबा रत्न अवार्ड समारोह में चौमूं के टांकरड़ा निवासी समाजसेवी सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया को गरीबा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय सूत्रकार महासभा और गरीबाधाम सेवा संस्थान ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। समारोह में कई नामचीन कवियों, अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। हरसोलिया को यह सम्मान समाजसेवा और मानवीय कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के… Read More

टांकरड़ा के डॉ. मधुर हरसोलिया ने जीता बेस्ट रेजीडेंट का खिताब

चौमूं

पुष्कर में आयोजित राजस्थान आप्थल्मॉलोजिक सोसायटी की 47वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस में टांकरड़ा के डॉ. मधुर हरसोलिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बेस्ट रेजीडेंट ऑफ द ईयर का खिताब जीता। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के रेजीडेंट डॉक्टर मधुर हरसोलिया ने यह सम्मान हासिल कर गांव व राज्य का गौरव बढ़ाया। इस कॉन्फ्रेंस में देशभर के 500 से अधिक नेत्र रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया और कई शोध-पत्र प्रस्तुत किए।

बठिंडा वाले जिन्देशाह मदार के गद्दीनशीं पीर हाजी अनवार अली शाह की वफात

चूरू

चूरू में हाजन मस्जिद के पास स्थित आस्ताना अली मोहम्मद शाह पर बठिंडा वाले जिन्देशाह मदार सिलसिले के गद्दीनशीं पीर हाजी अनवार अली शाह की वफात पर मगफिरत की दुआ आयोजित की गई। इस मौके पर जिलेभर से उनके मुरीद और चाहने वाले शामिल हुए। कुरआन खानी, लंगर और दुआएं महाराष्ट्र हज कमेटी सदस्य काज़ी शकील की ओर से आयोजित की गईं। इस मौक़े पर कई आलिम, मौलाना और समाजसेवी…

default-image

इस्लामिक दार्शनिक- इब्ने रुश्द

Jaipur

इब्ने रुश्द (Averroes) 12वीं सदी के महान इस्लामी दार्शनिक, न्यायविद और चिकित्सक थे। उन्होंने अरस्तू के दर्शन की व्याख्या की और साबित किया कि इस्लाम और तर्कशास्त्र एक-दूसरे के विरोधी नहीं बल्कि पूरक हैं। उनकी किताब “तहाफ़ुत-ए-तहाफ़ुत” में उन्होंने इमाम ग़ज़ाली की आलोचना का जवाब दिया और दर्शन की रक्षा की। फिक़्ह में उनकी रचना “बिदायतुल मुज्तहिद” चारों इमामों के मतों का तुलनात्मक अध्ययन है। इब्ने रुश्द की विचारधारा ने…

आधुनिक भारत के महान समाज सुधारक, शिक्षाविद, सर सैयद अहमद खान

Jaipur

सर सैयद अहमद खान (17 अक्टूबर 1817 – 27 मार्च 1898) आधुनिक भारत के महान समाज सुधारक, शिक्षाविद और विचारक थे, जिन्होंने मुस्लिम समाज में शिक्षा, तर्कशीलता और आधुनिकता की अलख जगाई। 1857 के विद्रोह के बाद उन्होंने शिक्षा को समाज के उत्थान का आधार माना और 1875 में मुहम्मदन एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज की स्थापना की, जो आगे चलकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनी। उन्होंने ‘साइंटिफिक सोसाइटी’ और ‘तहज़ीबुल अख्लाक’ के माध्यम…

उर्दू और हिंदी कवि एवं गीतकार थे निदा फाजली

Jaipur

निदा फ़ाज़ली (12 अक्टूबर 1938 – 8 फरवरी 2016) भारत के मशहूर उर्दू और हिंदी कवि, गीतकार और लेखक थे। ग्वालियर में पले-बढ़े फ़ाज़ली ने इंसानियत, रिश्तों और जीवन के दर्द को अपनी ग़ज़लों और दोहों में पिरोया। उनकी लिखी पंक्तियाँ — “दुनिया जिसे कहते हैं जादू का खिलौना है...” — आज भी हर दिल में बसती हैं। उन्होंने होश वालों को खबर क्या और तू इस तरह से मेरी…

default-image

गांधी जयंती पर निकली प्रभात फेरी

सुकेत

रामगंज मंडी में गांधी जयंती के अवसर पर सुबह साढ़े छह बजे प्रभात फेरी निकाली गई। यह फेरी गांधी चौक से प्रारंभ होकर बाजार नंबर 1, मालगोदाम चौराहा, बाजार नंबर 4, सरकारी कुआं और शहीद पन्नालाल सर्किल से होते हुए अम्बेडकर सर्किल तक गई। इस दौरान शामिल लोगों ने शहीद पन्नालाल और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। फेरी गांधी चौक वापस पहुँचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की…

राजस्थान ग्रामीण बैंक सेवानिवृत DRM ने बताए बैंक के लाभ

सवाई माधोपुर

30 अक्टूबर को सवाई माधोपुर से सेवानिवृत हुए हैं। उन्होंने समाज में शिक्षा स्वास्थ्य ओर सकारात्मक सोच के लिए युवाओं को प्रेरित किया हे व साथ ही स्वयं भी उसपर बेहतर कार्य करने की इच्छा जाहिर की है जिससे कि समाज के युवाओं में जागरूकता बढ़े। समाज में सकारात्मक भाव पैदा हो। जिससे समाज का भला होगा व आने वाली पीढ़ियों में सुधार आएगा।

शाह को मिली पी.एच.डी. की उपाधि

जयपुर

दिल्ली में आयोजित “इंटरनेशनल कॉन्फरमेंट अवॉर्ड सेरेमनी 2025” में जयपुर के एस.एस. शाह को अमेरिका की प्रतिष्ठित डिजिटल यूनिवर्सिटी द्वारा “ट्रेडिशनल हेल्थ केयर एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन” विषय पर पीएचडी की मानद उपाधि प्रदान की गई। शाह वर्तमान में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में अतिरिक्त आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं।

default-image

महात्मा गांधी जयंती पर बापू को याद किया, पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

चूरू

चूरू के पुराने कलक्ट्रेट परिसर में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, जिला उप प्रमुख महेन्द्र न्यौल सहित अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गांधीजी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर गांधीजी के विचारों, सत्य और अहिंसा के संदेश को याद किया गया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में भजन और रामधुनी के माध्यम से बापू को याद किया गया।

1 4 5 6 7 8 17