Loading...

शख्सियत

Jaipur

मौलाना उबैदुल्लाह सिंधी का जन्म 10 मार्च 1872 को सियालकोट के एक सिख परिवार में हुआ। इस्लाम स्वीकार करने के बाद उन्होंने आजादी के आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की। राजा महेंद्र प्रताप की प्रवासी सरकार में होम मिनिस्टर रहते हुए उन्होंने अफगान अमीर को ब्रिटिश भारत के खिलाफ युद्ध का प्रस्ताव दिया। रूस, तुर्की और मक्का में अध्ययन व शिक्षण के बाद 1936 में भारत लौटे। गांधीजी की अहिंसा की… Read More

हज़रत सुलेमान अ. स. का वाकिया

Jaipur

यह वाक़िया हज़रत सुलेमान अ. स. के एक मौज़े का ज़िक्र करता है, जिसमें उन्होंने एक शख्स को जानवरों की बोली समझने की खासियत दिलवाई। लेकिन उस शख्स ने इस नेमत का गलत इस्तेमाल किया और नतीजतन अपनी मौत के बारे में जानकर डर गया। यह घटना हमें यह सबक देती है कि अल्लाह की दी हुई नेमतों पर सब्र और शुक्र करना चाहिए और दूसरों की नेमतों की तमन्ना…

अल्लामा फ़ज़ले-हक़ खैराबादी

Jaipur

अल्लामा फ़ज़ले-हक़ खैराबादी 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख क्रांतिकारी, शायर और तर्कशास्त्री थे। उत्तर प्रदेश के खैराबाद में जन्मे अल्लामा ने अंग्रेजों के अत्याचारों के खिलाफ जिहाद का फतवा जारी किया, जिससे विद्रोह को बल मिला। क्रांति असफल होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर काला पानी की सजा दी गई, जहां 1861 में उनका इंतकाल हो गया। उन्होंने अपनी शायरी और विद्वता से उर्दू-फारसी साहित्य को समृद्ध किया…

default-image

ख़लीफा मोहम्मद बक्ष सेड़िया नाज़िमे आला का इंतक़ाल

सांचौर

सांचौर निवासी और मदरसा पीर की जाल के नाज़िमे आला, ख़लीफा मोहम्मद बक्ष सेड़िया का बुधवार 30 जुलाई 2025 को इंतक़ाल हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। उन्हें जुमेरात 31 जुलाई को दरगाह शरीफ में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया। वह वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े थे और रॉयल पत्रिका के लिए सांचौर में रिपोर्टिंग करते थे। साथ ही, वे ह्यूमन राइट्स जस्टिस एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव भी थे। अल्लाह…

इस्लाम खान ने काश्य पदक जीत कर देश को गोरवान्वित किया

चूरू

चूरू जिले के वार्ड नंबर 38 निवासी मोहम्मद इस्लाम खान ने वियतनाम में आयोजित 9वीं एशियन पेनचक बॉक्सिंग चैंपियनशिप (25-30 जुलाई) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 110+ वेट कैटेगरी में कांस्य पदक (काश्य पदक) जीता। भारतीय टीम का नेतृत्व कोच इरफान अज़ीज़ बोटा व प्रेसिडेंट किशोर प्रकाश कर रहे थे। इस उपलब्धि पर इंडियन पेनचेक सिलेट चेयरमेन मुहम्मद इकबाल, राजस्थान सेक्टरी पूरणमल जाट, कोच नरपत सिंह और चूरू अध्यक्ष पारश…

अंजुमन इत्तेहाद-ए-बाहमी, का इजलास ए आम सम्पन्न

बारां

बारां में 3 अगस्त 2025 को अंजुमन इत्तेहाद-ए-बाहमी का इजलास-ए-आम अंजुमन मैरिज हॉल में सम्पन्न हुआ। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन की तिलावत से हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से आबिद हुसैन अंसारी को अंजुमन का नया सदर निर्विरोध चुना गया। इजलास में सामाजिक एकता, शिक्षा, रोजगार और कौमी हमआहंगी जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा की गई।…

default-image

ख़िराज-ए-आक़ीदत

Jaipur

5 अगस्त 2024 को मरहूमा गुलज़ार बेगम ख़ान का इंतक़ाल हुआ था। आज उनकी पहली बरसी के मौके पर पूरा ख़ानदान उन्हें दिल से याद कर रहा है। उनकी मोहब्बत, दुआओं और शफ़क़त से भरे लम्हों को याद करते हुए ख़िराज-ए-आक़ीदत पेश किया गया। सभी अज़ीज़-ओ-अक़ारिब से गुज़ारिश की गई है कि मरहूमा की मग़फ़िरत और सुकून-ए-रूह के लिए दुआ करें।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन को खिराजे अकीदत पेश की गई

चूरू

चूरू जिले के आथूना मोहल्ला में रविवार 27 जुलाई को पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर सर्वसमाज द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जमील चौहान सहित कई गणमान्य नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. कलाम का वैज्ञानिक योगदान और युवाओं के लिए उनके विचार सदैव प्रेरणादायक रहेंगे।

डॉ. एपीजे कलाम जनसेवा संस्थान द्वारा संभाग स्तरीय मुस्लिम समाज प्रबुद्धजन सम्मेलन सम्पन्न

बारां

बारां में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर डॉ. एपीजे कलाम जनसेवा संस्थान द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय मुस्लिम प्रबुद्धजन सम्मेलन में शिक्षा, कैरियर गाइडेंस, सामाजिक सौहार्द और लीडरशिप जैसे अहम मुद्दों पर मंथन किया गया। इस सम्मेलन में डीआईजी अरशद अली, डॉ. जफर मोहम्मद, डॉ. नासिर खान सहित हाड़ौती संभाग के कई प्रशासनिक व शिक्षाविद् शामिल हुए। मुख्य वक्ताओं ने मुस्लिम समाज को समस्याओं का हिस्सा नहीं, समाधान बनने…

default-image

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि मनाई

मनोहरपुर

मनोहरपुर के सब्जी मंडी परिसर में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुरा ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस मौके पर कई गणमान्य व्यक्ति और पदाधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने डॉ. कलाम को याद करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने की अपील की।

1 8 9 10 11 12 17