Loading...

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन को खिराजे अकीदत पेश की गई

चूरू

Follow us

Share

चूरू (रॉयल पत्रिका)I जिला मुख्यालय आथूना मोहल्ला में रविवार 27 जुलाई को सर्वसमाज ने पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्य तिथि पर याद किया। चूरू जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान ने कहा कि आधुनिक भारत के शिल्पकार,  वैज्ञानिक और एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश को महत्वपूर्ण शक्ति बनाने में उनका अतुलनीय योगदान सदैव याद किया जाएगा। राष्ट्र निर्माण हेतु समर्पित आपका संपूर्ण जीवन और विचार युगों-युगों तक करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा का प्रकाश स्तंभ बने रहेंगे। इस अवसर पर भंवरलाल सैन, आरिफ़ पीथींसर, मनोज शर्मा, नासिर अली, अली हसन, बजरंग मेघालय,  मनोज सैनी, मनफूल अली, दिलीप सिंधी, शरीफ़ खान आदि ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।