राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर राजस्थान जिला स्तरीय समृद्धि कार्यक्रम 2025-26
मोहम्मद नासिर रहे द्वितीय स्थान पर
सवाई माधोपुर (रॉयल पत्रिका)। आयोजक मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा सवाई माधोपुर के तत्वाधान में जिला स्तरीय कला समेकित समृद्धि शिक्षण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार की शिक्षण कलाओं को समेकित करते हुए व कई नवाचारों के द्वारा शिक्षण अधिगम का प्रदर्शन किया गया। जिसमें मोहम्मद नासिर अध्यापक ने सौर मंडल की जानकारी, सूर्य ग्रहण व चंद्र ग्रहण की स्थिति को 3D मैग्नेट के द्वारा चल थिएटर पर चला कर प्रदर्शित किया। पिछले वर्ष 2024 25 में भी मोहम्मद नासिर ने उक्त प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सवाई माधोपुर श्रीमती कृष्णा शर्मा अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक दिनेश कुमार गुप्ता Apc राकेश कुमार मीना, चंद्र मोहन शर्मा द्वारा विजेता संभागियों को मोमेंटो व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
