Loading...

राजस्थान

सुकेत

सुकेत हाट बाजार में नगर पालिका द्वारा करीब 25 लाख की लागत से बनाया गया प्लेटफार्म अनुपयोगी साबित हो रहा है। व्यापारी अब भी पुरानी जगह पर कीचड़ और गंदगी में दुकानें लगाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण उनकी राय लिए बिना मात्र औपचारिकता के लिए किया गया। अधूरा शौचालय और बुनियादी सुविधाओं की कमी से खरीदार व व्यापारी दोनों परेशान हैं। Read More

10वीं कक्षा की निःशुल्क कोचिंग 1 सितम्बर से होगी शुरू

भीलवाड़ा

भीलवाड़ा में सोशियल वेलफेयर सोसायटी और विभिन्न ट्रस्टों के सहयोग से 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए विज्ञान, गणित और अंग्रेजी की निःशुल्क कोचिंग 1 सितम्बर 2025 से शुरू होगी। इच्छुक विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म सीरत सराय काउंटर से लेकर वहीं जमा कर सकते हैं।

रिलायबल स्कूल के डायरेक्टर डॉ. ज़रीफ अहमद को मिला सम्मान

सुकेत

रिलायबल स्कूल के डायरेक्टर और शिक्षा परिवार आईटी सेल प्रभारी डॉ. ज़रीफ अहमद को शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कोटा में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में दैनिक भास्कर एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

default-image

मनोहरथाना स्थानीय प्रशासन की लापरवाही एवं निष्क्रियता के चलते पुलिया हुई क्षतिग्रस्त

झालावाड़

झालावाड़ जिले की मनोहरथाना पंचायत समिति के चांदपुरा भिलान गाँव में पुलिया जर्जर हो चुकी है। बारिश में पानी भरने से स्कूली बच्चों और शिक्षकों का स्कूल आना-जाना बंद हो जाता है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायतें दीं, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है।

मिल्लत चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हाजियों का इस्तकबालिया प्रोग्राम संपन्न

कोटा

मिल्लत चेरिटेबल ट्रस्ट ने कोटा में हज से लौटे हाजियों का इस्तकबालिया प्रोग्राम आयोजित किया। इसमें हाजी लईक अहमद, हाजी मुख्तार हुसैन अंसारी, हाजी वाजिद अली मंसूरी सहित कई हाजियों का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। ट्रस्ट ने अपने सामाजिक व मेडिकल कार्यों की जानकारी भी साझा की। कार्यक्रम अमन-चैन और देश की तरक्की की दुआओं के साथ सम्पन्न हुआ।

कोटा स्टोन एसोसिएशन सचिव ने किया अमरपुरा औद्योगिक क्षेत्र का दौरा

सुकेत

कोटा स्टोन एसोसिएशन सचिव अखिलेश मेड़तवाल ने अमरपुरा औद्योगिक क्षेत्र का दौरा कर झूलते तारों और जमीन से लगे ट्रांसफॉर्मर की समस्या देखी। जेवीवीएनएल टीम ने 3 दिन में ट्रांसफॉर्मर हटाने और तार ऊंचा करने का आश्वासन दिया। उद्योगपति और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

default-image

झालरापाटन नगर कांग्रेस कार्यालय पर मीटिंग संपन्न

झालावाड़

झालरापाटन नगर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित मीटिंग में नवनियुक्त अध्यक्ष अम्बेश मीणा का स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह गुर्जर और पूर्व अध्यक्ष लाला राठौड़ सहित कई कांग्रेस नेताओं ने फूल मालाएं पहनाकर उन्हें पदभार ग्रहण करवाया। नेताओं ने कहा कि अम्बेश मीणा की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह है और सभी को आगामी नगरपालिका चुनाव में एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना होगा।

एशिया की सबसे कठिन बाधा दौड़ में बारां रनर्स क्लब का परचम

जयपुर

जयपुर में हुई एशिया की सबसे कठिन बाधा दौड़ डेविल्स सर्किट में बारां रनर्स क्लब के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अजय सिंह, रविन्द्र कुमार धारवाल, अंकित शर्मा और सुमित शर्मा ने 5 किमी दौड़ और 15 कठिन बाधाओं को पार कर साहस और तंदुरुस्ती का परिचय दिया। बर्फीली डुबकी, ऊँची दीवार, कमांडो रेंगना और शिखर चढ़ाई जैसी बाधाओं ने प्रतियोगिता को और कठिन बना दिया। उनकी सफलता से बारां…

एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त 24 वाहनो की खुली बोली के द्वारा निलामी

जयपुर

जयपुर पश्चिम पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त 24 वाहनों की खुली बोली द्वारा नीलामी करवाई। झोटवाड़ा व विश्वकर्मा थाना परिसर में आयोजित नीलामी से 28.58 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। यह नीलामी जिला स्तरीय समिति की देखरेख में की गई।

default-image

बगरू में हुआ करियर मार्गदर्शन एवं रोजगार सहायता शिविर का आयोजन

जयपुर

बगरू में आयोजित रोजगार शिविर में 4207 युवाओं ने हिस्सा लिया। 60 कंपनियों ने 3500 रिक्तियों के लिए मौके पर चयन किया और 1448 युवाओं को लाभ मिला। विधायक डॉ. कैलाश वर्मा ने कहा कि सरकार युवाओं को सरकारी व निजी क्षेत्र में बड़े स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराएगी।

1 82 83 84 85 86 308