मिल्लत चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हाजियों का इस्तकबालिया प्रोग्राम संपन्न
शब्बीर हुसैन
कोटा (रॉयल पत्रिका)। मिल्लत चैरिटेबल ट्रस्ट की जानिब से इस्तक़बालिया प्रोग्राम का आयोजन बूँदी रोड़ स्थित निजी मैरिज गार्डन में किया गया। जिसमें हाल ही में हज के मुक़द्दस सफ़र से लौटे हाजियों का इस्तकबाल किया गया जिनमें मुख्य रूप से हाजी लईक अहमद, हाजी मुख्तार हुसैन अंसारी, हाजी वाजिद अली मंसूरी और उनके पूरे परिवार और अन्य आए हुए हाजियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर मुबारकबाद पेश की गई। कार्यक्रम का माहौल रूहानी और भाईचारे से भरपूर रहा। ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी हाजी मोहम्मद हयात ख़ान ने जानकारी देते हुए बताया कि हज का मुक़द्दस सफ़र हर मुसलमान की ज़िंदगी की सबसे बड़ी आरज़ू होती है और अल्लाह की यह नेमत नसीब होना बड़ी ख़ुशनसिबी की बात है। उन्होंने बताया कि इस मौके पर कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ से जुड़े ट्रस्टी और सरपरस्त हज़रात ने प्रोग्राम में शिरकत की। यह पहला मौका था जिसमें ट्रस्ट के तमाम फेमिली मेंबरो ने प्रोग्राम में शिरकत कर प्रोग्राम को ज़ीनत बख्शी। बाहर से शिरकत करने वालों में बूंदी से राशिद सिद्दीकी, रज़िया ख़ातून, रियाज़ उद्दीन खिलजी, गयासुद्दीन अंसारी, बारां से आबिद हुसैन अंसारी और झालावाड़ ओर दीगर जगहों से ट्रस्ट के जिम्मेदारों ने शिरकत की l इसी अवसर पर बाँरा की मशहूर ओ मारूफ तंज़ीम अंजुमन इत्तेहाद ए बहामी जिला बारां के नवनिर्वाचित सदर आबिद हुसैन अंसारी का सदर बनाए जाने पर गर्मजोशी से इस्तक़बाल किया गया और ट्रस्ट की तरफ़ से तरफ से मुबारकबाद पेश कि गई। प्रोग्राम में हाज़ी ज़फर अहमद GN प्रिंटिंग प्रेस वाले ओर उनके परिवार का मिल्लत की जानिब से गुलपोशी कर इस्तकबाल किया गया l कार्यक्रम की सदारत करते हुए ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन हाजी अब्दुल सलीम अब्बासी ने मिल्लत चैरिटेबल ट्रस्ट और उसकी इकाई एमसीटी क्लीनिक एंड डायग्नोस्टिक सेंटर के तहत चल रही गतिविधियों, सुविधाओं, फ़्री मेडिकल सेवाओं, सामाजिक कार्यों और ग़रीब व जरूरत मंद लोगों की मदद के लिए निःशुल्क दिए जा रहे मेडिकल उपकरण की जानकारी मुहैया कराई l इस अवसर पर ट्रस्ट के ट्रस्ट के सरपरस्त डॉ. एन डी पठान, क्लिनिक अधीक्षक मिल्लत के सरपरस्त डॉ. अब्दुल रब, क्लिनिक प्रभारी जाकिर आसफी, आल इंडिया रेडिओ अनाउंसर तरन्नुम नाज़ ने भी अपने विचार व्यक्ति किए l प्रोग्राम को कामयाब बनाने वाले लोगों में प्रोग्राम कन्वीनर इमाम हुसैन मंसूरी, इमरान अंसारी, बैंकर निसार अहमद, राशिदुद्दीन, ठेकेदार अब्दुल नासीर, मिर्जा नफीस बैग, चाँद शेरी,जावेद खान सनराइज, डॉक्टर आबिद खान शेरवानी, मिल्लत चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रेस प्रवक्ता असलम रोमी, अशफाक अहमद का विशेष योगदान रहा l कार्यक्रम का इख़्तिताम मुल्क में अमन चेन ओर देश की तरक्की की दुआओं के साथ किया गया l
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
